
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 26, 2025 10:43 AM IST
weight loss benefits
Benefits of Losing Weight : आजकल बढ़ता वजन ज्यादातर लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। दरअसल, बढ़े हुए वजन से न सिर्फ सांस फूलने में दिक्कत बल्कि नींद प्रभावित होना और हार्ट हेल्थ भी खराब हो जाती है। ऐसे में वजन कम करना ही फायदेमंद होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग सिर्फ सुंदर दिखने के लिए ही वेट लॉस करते हैं। लेकिन वजन कम करने से न केवल आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक होता है, बल्कि मानसिक हेल्थ में भी सुधार होता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर आप शरीर का 20 प्रतिशत वजन कम करते हैं, तो इससे कई लाभ हो सकते हैं। वेट लॉस करने के बाद एनर्जी फील होती है, साथ ही मूड भी बेहतर रहता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि वजन कम करने से क्या-क्या हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं।
अगर आप वजन कम करते हैं, तो इसका आपके दिल पर सकारात्मक असर पड़ता है। दरअसल, वजन कम करने से दिल पर दबाव कम पड़ता है और ब्लड प्रेशर नृव कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रहता है। ऐसे में लोगों को हार्ट स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए अगर आप दिल की बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो वेट लॉस करना अच्छा रहेगा।
अगर आप वजन को मेंटेन रखते हैं, तो इससे जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से भी निजात मिलता है। दरअसल, वजन कम करने पर इससे जोड़ों पर पड़ने वाला एक्स्ट्रा भार कम होता है और हड्डियों की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। जो आपकी फिजिकल एक्टिविटी को भी काफी बढ़ा देता है।
बता दें कि जब आप वजन कम करते हैं, तो इससे आपका पाचन भी बेहतर होता है। दरअसल, रेगुलर एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे बॉडी में फैट जमा नहीं हो पाता और इससे पाचन भी काफी बेहतर हो जाता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि वजन कम करने से नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है। जी हां, दरअसल जब वजन मेंटेन रहता है तो स्लीप एपनिया और खर्रांटों जैसी समस्याओं से निजात मिलता है, जिसकी वजह से नींद अच्छी आती है। इसके अलावा, जब आप रात को अच्छे से नींद पूरी कर पाते हैं, तो पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं। इससे किसी भी काम को फुर्ति से फोकस के साथ करने में मदद मिलती है।
इस बात में कोई दो राय नहीं कि जब व्यक्ति ज्यादा मोटा या पतला होता है, तो उसे ऐसी बातें सुनने को मिलती है, जो मनोबल को अंदर तक तोड़ देती हैं। ऐसे में वजन को संतुलित रखकर, खुद को फिट बनाकर आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही मूड भी अच्छा रहता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।