
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 3, 2021 8:01 AM IST
Better Workout: म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट को बनाएं मजेदार, होंगे बॉडी-माइंड को 4 फायदे
Benefits of listening music during workout: लंबी उम्र तक स्वस्थ और मेंटली स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए हर किसी को एक्सरसाइज, वर्कआउट करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आप कई शारीरिक समस्याओं से बचे रहते हैं, बल्कि आपका बॉडी भी मजबूत और फिट रहता है। वर्कआउट (Workout) करने से आपके मूड में भी सुधार होता है। वैसे, कुछ लोग वर्कआउट करना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें सुबह-सुबह जिम जाकर वर्कआउट करने में आलस भी आता है। यदि आपको अपना वजन कम करना है, तो मेहनत भी करनी होगी। आप चाहें तो अपने वर्कआउट रूटीन को थोड़ा मजेदार बना सकते हैं। आप वर्कआउट को अधिक मजेदार और खुद के लिए फायदेमंद बनाना चाहते हैं, तो म्यूजिक सुनते हुए करें वर्कआउट। जी हां, म्यूजिक सुनकर वर्कआउट करने से ना सिर्फ आपका सेशन मजेदार होगा, बल्कि आप एन्जॉय करते हुए वर्कआउट (Better Workout) को पॉजिटिव मूड से करते हैं। जानें, जब आप म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट करते हैं, तो शरीर को क्या-क्या फायदे (Benefits of listening music during workout in Hindi) हो सकते हैं......
संगीत हर दर्द को दूर करने का एक बेहद ही आसान जरिया है। आप उदास हों या फिर मूड खराब हो, कोई भी अच्छा सा गाना चलाकर सुनें, मूड फ्रेश हो जाएगा। ठीक उसी तरह आप वर्कआउट को भी मजेदार बना सकते हैं संगीत के जरिए। वर्कआउट के दौरान संगीत सुनने से मूड बूस्ट होता है। मेंटली खुश होकर आप वर्कआउट कर पाते हैं। यदि आप घर पर ही एक्सरसाइज करते हैं, तो म्यूजिक को लो साउंड पर चलाएं और एक्सरसाइज करने में मन लगाएं। ध्यान रहे, म्यूजिक बहुत लाउड नहीं हो, बल्कि पॉजिटिव वाइव्स देने वाला हो। अच्छी बीट, अच्छे बोल, मधुर संगीत से दिमाग सकारात्मक बनता है।
इंटेंस एक्सरसाइज करते हैं, तो जल्दी थकान और बोरियत महसूस होने लगती है। लेकिन, ऐसा तो नहीं है कि आप बीच सेशन में ही घर लौट आएं। ऐसे में ईयरफोन कान में लगाएं और पसंदीदा गाना सुनते हुए एक्सरसाइज करने का मजा लें। अच्छी म्यूजिक, सही बीट सेलेक्ट करके वर्कआउट को बेहतर (How music affects workout) बना सकते हैं।
वर्कआउट के दौरान आपको शारीरिक रूप से अधिक मेहनत करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप जल्दी थकते हैं। जब आप म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट करते हैं, तो एनर्जी से भर जाते हैं। आपके अंदर जोश आ जाता है, जिससे आप बेहतर तरीके से एक्सरसाइज करते हैं। म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट करने से दिमाग रिदम, बीट में खोया रहता है।
क्या आपको पता है कि जब आप संगीत सुनते हुए वर्कआउट करते हैं, तो आपके अंदर की सहने की शक्ति बढ़ जाती है? जी हां, यह बात स्टडी में भी साबित हो चुकी है। तो फिर देर किस बात की वर्कआउट में सुधार करने के लिए म्यूजिक जरूर सुनें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.