... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Vishal Giri | Published : September 5, 2024 5:37 PM IST
What age is good for a gym?: तेजी से बदलते लाइफस्टाइल में हर कोई फिट रहना चाहता है। लेकिन आजकल के लोगों में जिम का बहुत ज्यादा क्रेज देखा गया है। जिसको भी देखो उसे सिक्स पैक्स एब्स, मसल्स और बॉडी बनाने का भूत सवार है। कई बार इसी दीवानगी में वे उम्र से पहले जिम जाना शुरू कर देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। जिम जाने की सही उम्र के बारे में कई विचारधाराएं हैं, लेकिन यह मुख्य रूप से व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक विकास पर निर्भर करता है। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके बच्चे के लिए जिम में शामिल होने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है? चलिए जानते है कि जिम जाने की सही उम्र क्या है।
जिम जाने की सही उम्र व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास पर निर्भर करती है। आमतौर पर 16-18 साल की उम्र से जिम जाना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इस उम्र में शरीर का विकास आमतौर पर पूरा हो चुका होता है और व्यक्ति वेट ट्रेनिंग और अन्य व्यायामों के लिए तैयार भी हो जाता है।
1.शारीरिक फिटनेस- नियमित जिम जाने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, सहनशक्ति में सुधार होता है और शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।
2.मानसिक स्वास्थ्य- व्यायाम से एंडोर्फिन( Endorphin) हार्मोन का स्राव होता है, जो तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है।
3.हेल्दी लाइफस्टाइल - जिम जाने से व्यक्ति में अनुशासन और नियमितता आती है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना आसान हो जाता है।
4. बीमारियों से बचाव- नियमित व्यायाम से हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
5. आत्मविश्वास में वृद्धि- शारीरिक फिटनेस से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अपने आप को बेहतर महसूस करता है।
अगर आप जिम जाने की सोच रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आप सही उम्र और सही मार्गदर्शन के साथ शुरुआत कर रहे हैं। इससे आपको अधिकतम लाभ मिलेगा और आप स्वस्थ और फिट रहेंगे।