सुबह जल्दी उठने की आदत नहीं, तो आपको नहीं मिल रहे ये शारीरिक फायदे
सुबह जल्दी उठने की आदत नहीं, तो आपको नहीं मिल रहे ये शारीरिक फायदे
सुबह उठने वाले लोगों में सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे लोगों में सोचने की सक्रियता में वृद्धि होती है और समस्याओं का निदान भी जल्दी निकलता है।
Written By: Anshumala | Published : February 6, 2019 8:18 AM IST
हमारे बुजुर्ग हमें हमेशा सलाह देते आए हैं कि हमें सुबह जल्दी उठना चहिए लेकिन सुबह की नींद इतनी गहरी होती है कि हम चाहते हुए भी अपने बुजुर्गों की सलाह को अपना नहीं पाते। वैसे, हमारे बुजुर्ग सुबह उठने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि इसके बहुत फायदे हैं।
देर से उठने की वजह से कई बार हम नाश्ता नहीं कर पाते, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है क्योंकि सुबह का समय ऐसा होता है जब हमारे शरीर को ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह जल्दी उठ जाएं, ताकि आपके पास इतना समय हो कि आप नाश्ता कर लें।
यदि आप देर से उठने की बजाय सुबह जल्दी उठते हैं तो आपका जीवन खुशियों से भर जाता है। इसका लाभ बहुत ही जल्द देखने को मिलता है। आप पाएंगे कि जो तनाव और चिड़चिड़ापन आपकी लाइफइस्टाइल में घर कर गया था उससे निजात मिल चुका है।
ऐसा माना गया है कि सुबह उठने वाले लोगों में सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे लोगों में सोचने की सक्रियता में वृद्धि होती है और समस्याओं का निदान भी जल्दी निकलता है।
You may like to read
जिस भागदौड़भरी जिंदगी से आप परेशान हैं, सुबह उठने के बाद आपके पास इतना समय होगा कि आप चीजों को अच्छी तरह से प्रबंध कर सकते हैं। इससे विक डे में आप तनावमुक्त तो रहेंगे ही, साथ ही विकेंड में अपने परिवार को समय भी दे पाएंगे।
सुबह उठने वाले लोग पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। उनकी सोच न केवल सकारात्मक रहती है बल्कि वह अपने काम को भी सही दिशा दे पाते हैं।
प्रकृति से रूबरू होना है तो सूर्य उगने से पहले का समय बहुत ही उपयोगी होता है। यह ऐसा समय होता है जब आप सूर्य को उगते हुए, परिंदों को चहचहाते हुए और फुलों को खिलते हुए देखते हैं। यह माहौल आपके मन को ऊर्जा से भर देता है।
सुबह का व्यायाम और प्राणायाम पूरे दिन आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा और आपका मन भी काम में लगेगा। सुबह का उठना और व्यायाम करना सुस्ती को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.