hamburger icon
A
Read in English

Winter Exercise: सर्दियों में घर के बाहर (आउटडूर) एक्‍सरसाइज क्‍यों करनी चाहिए, जानिए इसके फायदे

कहीं आप सर्दियों के मौसम में बाहर निकलने से परहेज़ तो नहीं करते? क्या आप जानते हैं कि इन दिनों में भी बाहर एक्सरसाइज करने से आपका वजन ज्यादा कम हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 21, 2021 2:41 PM IST

यह सच है कि सर्दियों के दौरान हमारा वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे के बहुत से कारण होते हैं जैसे सर्दियों के मौसम में बनने वाले बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन, ज्यादा भूख लगना, शारीरिक गतिविधियां कम करना और मूड में लगातार परिवर्तन होते रहना। सर्दियों के दौरान न केवल वजन कम करना मुश्किल होता है बल्कि वजन को संतुलित रखना भी बहुत आवश्यक होता है। लेकिन यदि आप इस मौसम के दौरान अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप बाहर किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करके अपने वजन को कम कर सकते हैं।

बाहर एक्सरसाइज करने से आपकी कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती हैं

एक स्टडी के अनुसार सर्दियों के मौसम में बाहर एक्सरसाइज करने से आपकी अधिक कैलोरीज़ बर्न होती हैं। यह स्टडी 53 पुरुषों व महिलाओं पर की गई व इसके अनुसार 14-23 डिग्री के मौसम में 34% अधिक कैलोरीज़ बर्न हो सकती हैं। पुरुषों ने एक दिन में सर्दी के मौसम में हाइकिंग से 4,787 कैलोरीज़ बर्न की तो महिलाओं ने 3880 कैलोरीज़ बर्न की हैं। वहीं गर्मियों के मौसम के दौरान यह संख्या पुरुषों व महिलाओं की क्रमशः 3822 व 3081 थी। अतः इससे यह पता चला की प्रतिभागियों का सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले अधिक वजन कम हुआ है।

कारण है थरमोगेनेसिस

सर्दियों में जब तापमान बहुत कम हो जाता है तो हमारे शरीर को स्वयं को गर्म रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अतः इस कारण हमारा शरीर अधिक कैलोरीज़ बर्न करता है और इस प्रक्रिया को थरमोगेनेसिस कहा जाता है। परन्तु यह प्रक्रिया होने के लिए आपको थोड़ी बहुत ठंड की आवश्यकता होती है।

लेकिन यदि आप अंदर की तरह ही बाहर भी बहुत अधिक कपड़े पहन लेते हैं तो ज्यादा असर नहीं दिखेगा। इसके अलावा आप वर्कआउट के बाद क्या खाते हैं इसका भी आपको खास ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में आप ज्यादा थक सकते हैं इसलिए आपका ज्यादा चीजें खाने का मन कर सकता है परंतु ऐसा न करें ।

सर्दियों का मौसम किस प्रकार वजन कम करने में सहायक है?

यदि आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो आप किसी ठंडे कमरे में भी सो सकते हैं। ऐसा करने से भी आपका वजन कम हो सकता है। इसके पीछे का कारण यह है कि ठंडे कमरे में सोने के कारण आपका शरीर ब्राउन फैट को प्रोड्यूस करने लगता है जोकि अन्य किसी भी टिश्यू से लगभग 300 गुणा अधिक गर्मी पैदा करता है।

शोध के अनुसार यदि आप बहुत अधिक ठंड में 15 मिनट के लिए कांपते भी हैं तो आप 100 कैलोरीज़ से भी अधिक वजन कम कर सकते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो अधिक ठंड से न डरें बल्कि इस मौसम को एंज्वॉय करें और इसका फायदा उठाएं। क्योंकि गर्मियों के मौसम के मुकाबले सर्दियों में आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।