Benefits of Beans: बीन्स खाकर दिल को रखें हेल्दी, होगा वेट लॉस भी, जानें बीन्स खाने के 3 हेल्दी फायदे

शाकाहारी यानि वेजिटेरियन डायट में दालों को प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। लेकिन, प्रोटीन के अलावा आयरन, फाइबर, विटामिन बी, पोटैशियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं दाल में। इसीलिए, इनके सेवन से सेहत को कई फायदे भी होते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 12, 2020 8:12 PM IST

Benefits of Beans: बीन्स या साबुत दालों (Benefits of Beans ) में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं। जिसकी वजह से बहुत अधिक हेल्दी बन जाती हैं। शाकाहारी यानि वेजिटेरियन डायट में दालों को प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है।  राजमा, लोबिया, चने, मटकी, अरहर और मूंग जैसे अनाज बीन्स के प्रकार हैं। जिन्हें, भारत में लोगों की डेली डायट में शामिल किया जाता है। लेकिन, प्रोटीन के अलावा आयरन, फाइबर, विटामिन बी, पोटैशियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं दाल में। इसीलिए, इनके सेवन से सेहत को कई फायदे भी होते हैं।  (Benefits of Beans in hindi )

Cowpeas health benefits : लोबिया या काउपीस है एक डायबिटीक-फ्रेंडली फूड, इसे खाने से मिलती है कॉन्स्टिपेशन राहत, होता है वेट लॉस  

बीन्स खाने से होते हैं ये हेल्दी फायदे (Benefits of Beans):

दिल की बीमारियों से सुरक्षा:

कुछ स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि जो लोग दालों का सेवन करते हैं या बीन्स खाते हैं। उन्हें, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। जैसा कि, साबुत दालों में फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इसीलिए, बीन्स के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों (cardiovascular disease) का ख़तरा कम होता है। इससे, दिल की बीमारियों की वजह से होने वाली मौतों में भी कमी का दावा किया गया है।

डायबिटिक्स के लिए हेल्दी फूड:

बीन्स उन लोगों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। जिन्हें, डायबिटीज़ यानि हाई ब्लड शुगर की परेशानी होती है। दरअसल, बीन्स में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन का मिश्रण रक्त में धीरे-धीरे ग्लूकोज़ को रीलिज़ करता है। इससे, आपका ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता। कुछ स्टडीज़ में बीन्स को डायबिटिक्स के लिए बेस्ट फूड्स में गिनवाया गया है।

High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें 

वजन कम होता है:

वेट लॉस के लिहाज से भी बीन्स का सेवन अच्छा होता है। क्योंकि, इन्हें खाने से वेट लॉस तेज़ी से होता है। दरअसल, दलहनों या बीन्स में फाइबर अधिक मात्रा में होता है।  फाइबर से पेट जल्दी भरता है। जिससे, कम खाना खाकर कैलोरी इंटेक को भी कंट्रोल किया जा सकता है। फाइबर ब्लड शुगर लेवल को भी तेज़ी से बढ़ने से रोकता है। फाइबर युक्त भोजन खाने से लोगों को देर तक शक्ति मिलती है और अनहेल्दी फूड्स खाने के लिए क्रेविंग भी कंट्रोल होती है।

Banyan Tree Health Benefits: वेट लॉस हो या दांतों की सड़न, बरगद के पेड़ की मदद से हल हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें बरगद के हेल्दी फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source