Belly Fat : इन आदतों को अपनाकर कम करें बेली फैट

आप स्वस्थ आहार और एक्सरसाइज के जरिए पेट की चर्बी (बेली फैट) कम कर सकती हैं। साथ ही कुछ आदतों को दूर करके भी बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। जानें, आप किन आदतों को दूर करके पा सकती हैं सुडौल और आकर्षक बेली।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 6, 2019 8:30 AM IST

आजकल जिसे देखो वह बढ़ते मोटापे से परेशान है। ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, बेतरतीब जीवनशैली, कुछ भी खा लेना, असंतुलित डाइट के सेवन आदि के कारण आज लोगों में बेली फैट और कमर के आसपास चर्बी (Belly Fat Reducing tips) बढ़ाने का मुख्य कारण है। आज बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे जटिल समस्या बनती जा रही है। पेट अधिक निकला होता है, तो शरीर भी बेडौल नजर आता है। शरीर में पेट और कमर के आसपास ज्यादा चर्बी (Belly Fat Reducing tips) इकठ्ठा होने से शरीर भद्दा और बेडौल तो नजर आता ही है, साथ ही साथ कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट से कम करें बेली फैट

आप स्वस्थ आहार और एक्सरसाइज के जरिए पेट की चर्बी (बेली फैट) (Healthy lifestyle to burn belly fat) कम कर सकती हैं। साथ ही कुछ आदतों को दूर करके भी बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। जानें, आप किन आदतों को दूर करके पा सकती हैं सुडौल और आकर्षक बेली।

असंतुलित नहीं लें संतुलित आहार

आज अधिकतर लोग काम के प्रेशर और दौड़भाग के कारण असंतुलिस आहार का सेवन करते हैं। जाहिर सी बात है, बेली फैट और वजन बढ़ेगा ही। अनियमित जीवनशैली के साथ असंतुलित आहार का सेवन शरीर को अस्वस्थ बनाता है, जिससे वजन भी बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी रहने के लिए पौष्टिक, हेल्दी और संतुलित आहार (Balanced diet to reduce tummy fat) का सेवन करें। इससे आपका बढ़ता मोटापा और बेली फैट भी कम होगा।

डिब्बाबंद जूस की जगह पिएं फलों का जूस

आजकल लोग आलस के कारण फलों का जूस न पीकर डिब्बाबंद जूस का सेवन करते हैं। यदि आप ऑफिस निकलते समय डिब्बाबंद जूस पीते हैं, तो यह आदत काफी नुकसानदायक हो सकती है। डिब्बाबंद जूस में अधिक मात्रा में चीनी होती है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करती है।

सब्जी खाएं भरपूर

ताजी हरी सब्जियों का सेवन नहीं करते, तो आज से ही करना शुरू कर दें। आप मांसाहारी हों या शाकाहारी, अपने आहार में सब्जियों को शामिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो आपकी चयापचय क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होती है।

प्रोबायोटिक्स की ना होनें दें कमी

प्रोबायोटिक्स ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनमें स्वस्थ बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, इसलिए आपको दूध, दही जैसे प्रोबायोटिक चीजों का सेवन करना चाहिए।  इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है।

ज्यादा भोजन करने से बचें

अक्सर कुछ लोग खुश होने या तनाव और चिंता में रहते हैं, तो उस दौरान बहुत अधिक खा लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उस दौरान ऐसे हार्मोन्स बनते हैं, जो अधिक मात्रा में भूख पैदा करते हैं। इसी आदत के कारण पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। संतुलित मात्रा में ही खाएं। जब भूख लगे तो ही खाएं।

बेली फैट कम करने के लिए जूस

बेली फैट कम करने के फूड्स

बेली फैट कम करने के एक्सरसाइज

बेली फैट के लिए योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source