Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बेली फैट (Belly Fat), पेट और कमर के आसपास जमा फैट या यूं कहें कि इस हिस्से के मोटापे को दर्शाता है। बेली फैट (Belly Fat) कई बीमारियों का संकेत तो कई बीमारियों की वजह भी बनता है। इसीलिए लोग बेली फैट कम करने (loosing belly fat) के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बेली फैट घटाने की कई कोशिशों के बावजूद कई बार लोग इसमें कामयाब नहीं हो पाते। इसके कई कारण हैं, जिनमें से कुछ कारणों के बारे में यहां लिख रहे हैं हम-
सही डायट वेट मैनेजमेंट का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। कई बार लोग हेल्दी और अनहेल्दी डायट के बीच अंतर नहीं समझ पाते, तो कई बार यह समझ नहीं आता कि किस तरह की डायट उनके लिए सही होगी। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली चीज़ों, कार्बोहाइड्रेट्स की सही मात्रा और स्टार्च वाली चीज़ों का कम सेवन ही बेली फैट कम करने के लिए मददगार है। इसकी जगह आप अपनी डायट में मौसमी सब्ज़ियां, लीन प्रोटीन और डेयरी प्रॉडक्ट्स शामिल करें।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के बाद भी ग्रीन टी पीना बंद ना करें, होगें कई फायदे!
कुछ मामलों में ऐसा देखा गया है कि अनुवांशिक वजहों से भी लोगों को बेली फैट कम करने में परेशानी होती है। विभिन्न स्टड़ीज़ में यह बात कही गयी है कि अनुवांशिक कारण या जेनेटिक्स की वजह से लोगों को वेट लॉस में परेशानी होती है। इसीलिए अगर आपके परिवार में लोगों का बेली फैट दिखता है, और एक्सरसाइज़ या वेट लॉस डायट के बावजूद अगर उनकी तोंद कम नहीं हो रही, तो यह समस्या अनुवांशिक मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में आप बेली फैट कम करने के लिए वजन बढ़ने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं। जितनी कैलोरीज़ आप अपने भोजन के माध्यम से लेते हैं, उतनी कैलोरीज़ बर्न करने का टारगेट बनाएं। यह मददगार साबित होगा।
जिम जाने और वहां पसीना बहाने भर से ही आपके लिए बेली फैट घटाना (Belly Fat) संभव नहीं हो पाता। जी हां, आप किस तरह की एक्सरसाइज़ करते हैं और वे शरीर के किसी हिस्से पर किस तरह से प्रभाव डालते हैं, यह भी अहम है। इसीलिए अपने ट्रेनर से बात करें और ऐसी एक्सरसाइज़ प्लान करें जो आपके बेली फैट को घटाने में सही तरीके से मददगार हों।
यह भी पढ़ें- Dopamine बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन।