मेथी से कम होता है बेली फैट, इस तरह पेट की चर्बी करें कम

आयुर्वेद (Ayurveda) में मेथी को वेट लॉस (Weight Loss Food) में मददगार बताया गया है। इनमें गैलेक्टोमैनन नामक कम्पाउंड्स होते हैं। जो पानी में घुलनशील होते हैं। ये कम्पाउंड हमारे बॉडी में मौजूद लिक्विड्स के साथ मिल जाते हैं। जिससे, इन्हें शरीर के हर हिस्से में पहुंचने में भी मदद होती है। यह कम्पाउंड शरीर के सभी सिस्टम्स पर प्रभाव डालता है। जिससे, उन्हें काम करने में आसानी होती (Fenugreek  health benefits) है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 3, 2020 10:08 PM IST

Ways to lose Belly Fat: बेली फैट (Belly Fat) लोगों की अच्छी खासी पर्सनालिटी को ख़राब दिखाने लगता है। तो वहीं, पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी (Fat) की वजह से बढ़ी हुई यह तोंद कई बीमारियों (Belly Fat Risk) की वजह भी बनती है। इसीलिए, लोग अपने बेली फैट को कम करने के लिए कई कोशिशें करते हैं।  लेकिन, कई बार लोगों को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाती। चूंकि, बेली फैट घटाना (Losing Belly Fat) थोड़ा ज़्यादा मेहनत वाला काम है और इसीलिए, यहां एक्सरसाइज़ और डायट दोनों का ख्याल रखना पड़ता है। जिद्दी बेली फैट को कम करने के लिए आप मेथी की मदद ले सकते हैं।  (How to lose Belly Fat at home in hindi)

कम करना है बेली फैट, तो मेथी करेगी आपकी मदद, रोज़ करें सेवन (Tip to Lose Belly Fat):

दरअसल, आयुर्वेद (Ayurveda) में मेथी को वेट लॉस (Weight Loss Food) में मददगार बताया गया है। इनमें गैलेक्टोमैनन नामक कम्पाउंड्स होते हैं। जो पानी में घुलनशील होते हैं। ये कम्पाउंड हमारे बॉडी में मौजूद लिक्विड्स के साथ मिल जाते हैं। जिससे, इन्हें शरीर के हर हिस्से में पहुंचने में भी मदद होती है। यह कम्पाउंड शरीर के सभी सिस्टम्स पर प्रभाव डालता है। जिससे, उन्हें काम करने में आसानी (Fenugreek  health benefits) होती है।

मेथी का सेवन करने से होते है ये फायदे (Methi Health Benefits)

मेथी हमारी रसोई  में इस्तेमाल होने वाला एक बहुत ही कॉमन सा मसाला है। मेथी के बीज, पत्तियां और मेथी दाने का पाउडर (Ways to use Methi in cooking) अलग-अलग डिशेज़ में मिलाया जाता है। मेथी की पहचान इसका हल्का कड़वा स्वाद और इसकी बेहतरीन खूश्बू है। मेथी के दाने भोजन का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं। साथ ही ये सेहत को विभिन्न तरीकों से फायदा पहुंचाकर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम दिलाते हैं। अगर आपको मेथी खाना पसंद नहीं है तो ये फायदे जानकर आप इसका सेवन आज से ही शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं क्यों मेथी को माना जाता है एक हेल्दी सब्ज़ी-

  • आयुर्वेद (Ayurvedic Herbs) में मेथी को औषधिय गुणों से भरपूर फूड माना गया है। यह ब्लड शुगर लेवल को नैचुरली कम करने की क्षमता रखती है।
  • पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मेथी बहुत कारगर है। इसीलिए, मेथी का सेवन महिलाओं की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। (Tips to reduce Period problems)
  • ब्रेस्टफीडिंग मदर्स को भी मेथी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, यह आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है । यह दूध पिलानेवाली मांओं में ब्रेस्ट मिल्क बनने में मदद करती है। आप मेथी के दाने अपनी सब्ज़ी में मिलाकर खा सकती हैं या रातभर इन दानों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पीएं। (Foods for Lactating Monthers)
  • मेथी बॉडी डिटॉक्स के लिए एक अच्छा फूड है इसीलिए, प्रेगनेंसी के बाद इसका सेवन न्यू मदर्द को कराया जाता है।
  • शरीर का मेटाबॉलिज्म (Metabolism Boosting Foods) बढ़ता है।
  • घ्रेलिन हार्मोन्स को नियंत्रित करता है। जिससे, भूख कंट्रोल में रहती है।
  • ओवरइटिंग की इच्छा कम होती है। (Tips to control cravings and overeating)

वेट लॉस के लिए मेथी का सेवन कैसे करना चाहिए? (How to Consume Fenugreek for Weight Loss):

  • मेथी का पानी पीएं।
  • इसके बीज़ों को भूनकर पाउडर बनाएं। रोज़ एक चम्मच मेथी पाउडर पानी के साथ फांकें।
  • मेथी की हर्बल चाय बनाकर पीएं।
  • अपने भोजन में तड़के के लिए मेथी का इस्तेमाल करें।

गर्मियों में बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करें इन 2 योगासनों की मदद से, जानें अभ्यास के फायदे और सही तरीका

 Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स

Detox : ईद की दावत के बाद सता रही है वजन बढ़ने की चिंता? फॉलो करें ये वेट लॉस और डिटॉक्स टिप्स

Weight Loss Tip: लॉकडाउन में करना है वेट लॉस तो करें तुलसी का सेवन, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी, होगें कई अन्य फायदे साथ-साथ

कोविड-19: ज़रूर पीएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, जो मिनटों में हो जाते हैं तैयार

 घर पर करें वेट लॉस और बेली फैट घटाएं, पीएं हरड़ और शहद से बना ये डिटॉक्स ड्रिंक

Grooming Tip for Men: गर्मियों में पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए ये 5 नैचुरल चीज़ें है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source