
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 21, 2020 9:51 AM IST
बेली फैट घटाने के लिए पीएं मेथी का पानी।
वेट लॉस और बेली फैट घटाने ( Belly Fat Remedies) में अंतर है। क्योंकि, अक्सर आपने देखा होगा कि वेट लॉस के बाद भी कई लोगों की बेली के आकार में कमी नहीं देखी जाती। ऐसे में लोगों के लिए बेली फैट को कम करने के लिए अलग से मेहनत करनी पड़ती है। दरअसल, पेट और कमर के आसपास जमा यह जिद्दी फैट घटाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसीलिए, जब शरीर के बाकी हिस्सों का वजन कम होता है। तब, भी तोंद ( Belly Fat Remedies) का आकार नहीं बदलता।
इसीलिए, ऐसे में बेली फैट घटाने के लिए आयुर्वेद की मदद लें। आयुर्वेद के मुताबिक वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं। जैसे, सुस्त लाइफस्टाइल, ज़्यादा सोना, हेल्दी डायट ना लेना और स्मोकिंग, रात भर जागने जैसी कुछ विशेष आदतों के चलते भी मोटापा बढ़ता है।
आय़ुर्वेद में बेली फैट कम करने के लिए जिन हर्ब्स का उल्लेख किया गया है। उनमें, मेथी (methi seeds) भी एक है। मेथी के दाने (methi seeds) कमर के आसपास की चर्बी को कम करने में कारगर हैं। दरअसल, मेथी में मौजूद गैलेक्टोमैनन यौगिक पानी में आसानी से घुल जाता है। इसीलिए, यह शरीर में मौजूद तरल पदार्थों के साथ मिलकर आसानी से शरीर की कार्यप्रणालियों को काम करने में मदद करता है। इससे, भूख को नियंत्रित करने में भी मदद होती है। जिससे, आपको बार-बार भूख नहीं लगती। मेथी का पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। जो, वेट लॉस के ज़रूरी है।
एक मुट्ठी मेथी के दाने लेकर उन्हें भूनें। उन्हें, मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाएं। इसे रात में एक गिलास पानी में घोलकर रखें। सुबह खाली पेट यह मेथी वाला पानी पीएं।
Weight Loss Diet Tip: क्यों फैट कम लेने के बाद भी नहीं होता वेट लॉस? एक्सपर्ट से जानें।