... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 15, 2017 4:10 PM IST
Eat right when o antibiotics. © Shutterstock
शब्द ऑर्गेनिक इन दिनों काफी चर्चा में है। हेल्थ गुरु, अभिनेता, खिलाड़ी और यहां तक कि आपके पड़ोसी भी इस शब्द के साथ अपना नाम जोड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं, कि उन्होंने अपनी सेहत के लिए ऑर्गैनिक प्रॉडक्ट्स खाना शुरू कर दिया है। हां, यह जीवन शैली में बदलाव लाने का एक अच्छा तरीका है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए बड़ा बदलाव है। लेकिन क्या अपनी मेहनत की कमाई केवल लेबल पर लिखे ‘ऑर्गेनिक’ शब्द के आधार पर खर्च करना सही है? थोड़ा रुकें और विचार करें कि क्या इन चीज़ों को सचमुच उतनी अहमियत मिलनी चाहिए जितनी मिल रही है। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि ये चीज़ें बहुत मंहगे दामों पर बिकती हैं।
ऑर्गेनिक डायट अपनाने के पीछे वजह यह है कि साधारण उत्पादों की तुलना में ऑर्गैनिक खाद्य पदार्थों में विटामिन, खनिज और फैटी एसिड का स्तर बेहतर होता है, क्योंकि इन्हें उगाने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं होता। ऑर्गैनिक खेती यह सुनिश्चित करती है कि भोजन में मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिंएंट्स दोनों संरक्षित किए गए हैं। चूंकि इसमें कोई केमिकल मिक्स नहीं होते हैं, इसलिए खाद्य पदार्थों का स्वाद बरकरार रहता है और वे साधारण चीज़ों की तुलना में अधिक पौष्टिक हो सकते हैं। यह तर्क लोगों को ऑर्गेनिक खाना खाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है या एक बहाना बन सकता है क्योंकि आप निश्चित रूप से अपने शरीर को कीटनाशकों या रसायनों की भारी मात्रा खाने के साथ अपने निगलना नहीं चाहेंगे।
अगर फसलों की खेती के समय हानिकारक हार्मोन और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह न्यूरोलॉजिकल नुकसान, बांझपन, सांस से जुड़ी समस्याओं, त्वचा पर रैशेज़, एलर्जी और यहां तक कि कैंसर भी पैदा कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं में, इस तरह की सब्जियों का बहुत अधिक सेवन भ्रूण में जन्मजात दोष पैदा कर सकता है।
साधारण फसल के इन ख़राब पहलुओं की वजह से लोग ऑर्गेनिक खरीदने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप ऑर्गेनिक उत्पाद खरीदें, एक बार ज़रूर सोच लें कि क्या इन चीज़ों के लिए इतने पैसे देना ठीक है? इसीलिए हमने ऑर्गेनिक पदार्थों की सच्चाई जानने के लिए, डॉ. भावी मोदी (वृद्धी होलिस्टिक हेल्थ, मुंबई) से बात की। जाने उन्होंने क्या बता ऑर्गेनिक उत्पादों के बारे में:
अपने उत्पाद के बारे में अच्छी तरह से जान लें: 'ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों के साथ समस्या यह है कि आपको वास्तव में यह पता करना होगा कि फसल ऑर्गेनिक खेती के सभी नियमों का पालन करके उगाई है, जो अपने आप में एक कठिन काम है। यदि आपके पास अपना खुद का बगीचा या एक टेरेस गार्डन है, जहां आप अपनी सब्जियां उगा रहे हैं तो आपके लिए शुद्ध ऑर्गेनिक पदार्थ का सेवन संभव हो सकता है। लेकिन जब आप कहीं और से ऑर्गेनिक पदार्थ खरीदते हैं है तो इसकी प्रामाणिकता पर शक किया जा सकता है। यहां तक कि अगर कीटनाशकों का उपयोग फसल उगाने के लिए नहीं किया जाता है, तो भी मिट्टी पहले से ही दूषित हो सकती है। ऑर्गेनिक खेती के लिए आपको कुछ समय तक के लिए मिट्टी को यूं ही छोड़ना होगा, यानि उसमें किसी भी प्रकार के कमिकल्स या कीटनाशक मिलाने से बचना होगा। आमतौर पर यह पता लगाना मुश्किल है कि मिट्टी कीटनाशक से मुक्त है। सबसे बेहतर यही होगा कि आप अपना खुद के लिए घर के गार्डन में कुछ सब्ज़ियां और फल उगाएं।'
पैकेजिंग की जांच करें: 'यदि आप अपने लिए ऑर्गेनिक चीज़ें किसी बहुत बड़ी महंगी दुकान या सुपरमार्केट से खरीद रहे हैं, जहां चीजें प्लास्टिक में लपेटकर बेची जाती हैं, तो ज़रूरी नहीं कि यह ऑर्गेनिक पदार्थ सचमुच ऑर्गेनिक हों। चूंकि प्लास्टिक केमिकल पदार्थों से भरा होता है और उनमें से कुछ केमिकल्स आपके खाद्य पदार्थों में भी घुलमिल सकते हैं और इस तरह खाद्य पदार्थ नुकसानदायक ही बना जाएगा। ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों को व्यवस्थित तरीके से पैक किया जाना चाहिए, जैसे कि जूट पैकिंग या इको-फ्रेंडली पेपर में उन्हें लपेटना चाहिए। हालांकि, इन दिनों गुड़ से दाल तक जैसे कई ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ प्लास्टिक की पैकेजिंग में ही आते हैं।'
किसानों के बाज़ार से खरीदें: 'इस तरह कम से कम आपको पता चलेगा कि आप जो खा रहे हैं उन्हें किसने उगाया है। आप यह जान सकते हैं कि आपकी फसल कैसे उगाई गई है और वह कितनी सुरक्षित है। आप जांच कर सकते हैं कि फसलों के बढ़ाने और व्यवस्थित रूप से पैक करने के लिए वे कौन-से तरीके और तकनीक की मदद लेते हैं।'
हालांकि, अगर आप ऑर्गेनिक उत्पाद खरीदते हैं तो भी यह सुनिश्चित करना मुश्किल है कि वे कीटनाशकों और रसायनों से पूरी तरह से मुक्त हैं या नहीं। स्वस्थ खाने के लिए, खाना पकाने से पहले अपनी सब्जियों को अच्छी तरह से धोएं और अधिक से अधिक मौसमी फल-सब्ज़ियां खाना बेहतर होगा।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.