Workouts For Beginners: जिम की शुरुआत करने से पहले घर पर ही करें 10-10 मिनट के ये 5 वर्कआउट, बॉडी बनेगी लोहे जैसी मजबूत

Best Workouts For Beginners:पहली बार वर्कआउट या जिम शुरू करने से पहले बिगनर्स को बेसिक्‍स के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए यहां हम नए लोगों के लिए 10-10 मिनट के इन 5 वर्कआउट के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें आप जिम ज्‍वाइन करने से पहले घर पर कर सकते हैं। इससे एक्सरसाइज के दौरान आप चोटिल नहीं होंगे।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 7, 2021 7:01 AM IST

Workouts For Beginners In Hindi: हम यह अच्छी तरह जानते हैं कि अपने टाइट शेड्यल से वर्कआउट के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है। आपकी 9 से 5 की नौकरी आपके शरीर से सारी एनर्जी छीन लेती है। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्कआउट करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी दिनचर्या में सुधार करने और फिटनेस गेम में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने वर्कआउट सेशन को थोड़ा मजेदार का प्रयास करें। वर्कआउट की शुरुआत करने के लिए जिम जाने से पहले कुछ चीजों को पहले ही सीख लें। इसका इंतजार न करें कि आपका ट्रेनर आपके साथ एक नौसिखिया की तरह व्यवहार करे, इससे अच्छा है कि आप कुछ मूव्स को पहले से ही जान लें।

हम आपको यहां यह सलाह नहीं देंगे कि आपको कौन सा वर्कआउट करना चाहिए और आपको किन एक्सरसाइज को ना कहना चाहिए। मगर हम आपको दिन में एक घंटा ऐसे व्यायाम को करने से बचने की सलाह देंगे, जो आपको पसंद ना हो क्योंकि ऐसा करना किसी सजा से कम नहीं है। हम यहां उन लोगों के लिए जो फिटनेस की दुनिया में नए या बिगिनर्स हैं, उनके लिए कुछ ऐसे वर्कआउट लेकर आएं हैं, जिनका वे रोजाना सिर्फ 10 मिनट प्रयास करने से उनकी फिटनेस जर्नी बेहद आसान और प्रभावी बन सकती है। आपको बस इनके साथ सहज होने की जरूरत है, उसके बाद आप इन्हें छोटा और अधिक तीव्र बनाने में सक्षम होंगे। तो बिगिनर्स क्या आप इन वर्कआउट के बारे में जानने के लिए तैयार हैं? चलिए तो बिना समय बर्बाद किये शुरु करते हैं।

बिगिनर्स के लिए 5 बेस्ट वर्कआउट - 5 Best Workouts For Beginners In Hindi

1. वार्मअप (Warmup)

वार्मअप में करें ये एक्सरसाइज-

* मार्च इन प्लेस

* जंपिंग जैक्स

* बट किक्स

* माउंटेन क्लाइंबर्स

* साइड टू साइड स्क्वाट्स

* हाई किक्स

* अल्टरनेटिंग साइज लंजेस

* बिग आर्म सर्कल

प्रत्येक एक्सरसाइज को 1 मिनट के लिए करें।

2. फुल बॉडी वर्कआउट (Full-Body Workout)

फुल बॉडी वर्कआउट में करें ये एक्सरसाइज-

* जंपिंग जैक्स (20 सेकंड्स)

* पुश-अप्स (20 सेकंड्स)

* स्कवाट्स (30 सेकंड्स)

* प्लैंक टेप्स (30 सेकंड्स)

* 1 मिनट रेस्ट करें

10 मिनट में आप इसे जितना अधिक दोहरा सकते हैं दोहराएं।

3. अपर-बॉडी वर्कआउट (Upper-Body Workout)

अपर-बॉडी वर्कआउट में करें ये एक्सरसाइज-

* पुश-अप्स -(20 सेकंड्स, 10 सेकंड्स रेस्ट)

* बेंट ओवर रो (20 सेकंड्स, 10 सेकंड्स रेस्ट)

* रेनेगेड रो (20 सेकंड्स, 10 सेकंड्स रेस्ट)

* प्लैंक अप्स (20 सेकंड्स, 10 सेकंड्स रेस्ट)

* डाउन टू डोग प्लैंक (20 सेकंड्स, 10 सेकंड्स रेस्ट)

इसे 4 बार दोहराएं

4. टांगों की एक्सराइज वाले दिन के लिए (Leg Day)

* पाइल स्वाट्स (40 सेकंड्स)

* कर्टसी लंजेस विद साइड किक (प्रत्येक साइड 20 सेकंड्स)

* स्टेप-अप्स विद नी लिफ्ट (प्रत्येक साइड 20 सेकंड्स)

* रिवर्स लंजेस (प्रत्येक साइड 40 सेकंड्स)

* ग्लूट ब्रिजेस (प्रत्येक साइड 30 सेकंड्स)

45 सेकंड्स के लिए रेस्ट करें, फिर 2 बार और दोहराएं

5. कोर वर्कआउट (Core Workout)

* प्लैंक शोल्डर टेप (40 सेकंड्स)

* बाइसिकल क्रंचेस (40 सेकंड्स)

* सिट-अप्स (40 सेकंड्स)

* साइड प्लैंक्स (30 सेकंड्स)

45 सेकंड्स के लिए रेस्ट करें, फिर 2 बार और दोहराएं

इसका भी ध्यान रखें:

  • अपने वर्कआउट को पूरा करने से पहले अपनी हृदय गति को धीमा करना और अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच करना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • क्रॉस बॉडी (अगल-बगल) से शुरू करें, उसके बाद धड़ मोड़ें, छाती में स्ट्रेच करने के साथ ही पूरे बॉडी को स्ट्रेच करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source