... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 14, 2018 7:50 PM IST
इस बीयर योग के जरिए वजन घटता है। © Shutterstock
आपने कई तरह के योग किए होंगे, पर क्या कभी बीयर योग किया है या फिर इसके बारे में सुना है? हो सकता है आपको सुनकर अजीब लग रहा हो कि आखिर बीयर योग क्या बला है। इसे कैसे किया जाता है? जो लोग बीयर नहीं पीते, इसके बारे में जानकर शायद वे भी बीयर योग करने लगें। बीयर योग दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। अलग-अलग योग क्रियाओं की तरह यह भी एक योगासन है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
बीयर को पहले भी कई शोधों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। एक अध्ययन के अनुसार, बीयर योग ऑस्ट्रेलिया में तेजी से मशहूर हो रहा है। इसकी खोज इसलिए की गई ताकि लोग चेतना के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकें। बीयर योग ऐसे लोगों के लिए है जो बीयर को पसंद करते हैं और योग भी करना चाहते हैं। अगर आप वयस्क हैं तो इस योग को कर सकते हैं।
कैसे करते हैं बीयर योग
बीयर योग शुरू करने से पहले थोड़ी सी बीयर पी जाती है, जिससे उन्हें मन की शांति मिलती है। लोग सिर्फ बीयर पीते ही नहीं बल्कि योग करते समय इसे अपने सिर पर भी रखते हैं। इसमें बीयर के गिलास का बैलेंस भी किया जाता है। जर्मनी से शुरू हुआ बीयर योग कई देशों में आज फॉलो किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के लोग बीयर योग काफी पसंद करते हैं। वहीं, इस योग को शुरू करने वाले लोगों का मानना है कि इस योग को करने से उन्हें काफी लाभ हो रहा है।
वजन होता है कम
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बीयर पीने से वजन बढ़ता है लेकिन इस योग के जरिए वजन घटता है। आजकल इस मॉर्डन लाइफस्टाइल में हर कोई मोटापे की समस्या से परेशान है। वजन कम करने के लिए लोग बहुत से तरीके भी अपना रहे हैं। कोई जिम में घंटों पसीना बहा रहा है तो कुछ लोग योग का सहारा ले रहे हैं। मोटापे की समस्या आजकल आम हो गई है। लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। वहीं, कई लोग घर पर ही योग करके खुद को फिट रखते हैं।