
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 14, 2020 4:18 PM IST
बथुआ का साग खाने से होने वाले फायदे।
Bathua Benefits in hindi: बथुआ (Bathua) एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी (green leafy vegetable) है। जिसे, आमतौर पर सरसों के पत्तों के साथ मिलाकर साग तैयार किया जाता है। बथुआ (Bathua Benefits) अपने औषधिय तत्वों और प्रभावों के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि, इसके सेवन से पेट, यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी परेशानियों से आराम मिलता है। इस हरी पत्तेदार सब्ज़ी (Bathua Benefits) में कई मिनरल्स होते हैं। साथ ही इससे, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन सी, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व भी प्राप्त होते हैं। इन सभी पोषक तत्वों की मौजूदगी बथुए को एक हेल्दी सब्ज़ी के अलावा कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में एक नैचुरल रेमेडी भी बनाता है। (Bathua Benefits in hindi)
Raw Food Diet: रॉ फूड डायट है वेट लॉस का एक पॉप्युलर तरीका, जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
जिन लोगों को ख़राब डायजेशन या लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज़ की परेशानी होती है। उन्हें बथुआ (Bathua Benefits) ज़रूर खाना चाहिए। इससे, कॉन्स्टिपेशन से राहत मिलती है। इससे, एसिडिटी, लो एपेटाइट यानि भूख ना लगने की परेशानी, डकारें और गैस जैसी परेशानियों से भी आराम मिलता है।(Bathua Benefits in hindi)
ओरल केयर खासकर दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए बथुए का सेवन अच्छा माना जाता है। इसके, बीज़ों का पाउडर दंतमंजन की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब, दांतों में दर्द या मसूड़ों में सूजन हो तो यह नुस्खा आज़माया जा सकता है। इसी तरह बथुआ के पत्तों को पानी के साथ उबाल कर इससे गरारे करने से भी आराम मिलता है।
पीलिया यानि जॉन्डिस के मरीज़ों के लिए बथुए का साग (Bathua Benefits) फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से जॉन्डिस का असर धीरे-धीरे कम होता है।