
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 3, 2020 5:24 PM IST
केले के पत्ते पर खाने के फायदे और नुकसान।
Banana leaves benefits: केले के पत्ते पर परोसा किया गया भोजन देखने में बहुत आकर्षक लगता है। हरे पत्तों पर परोसे गए भोजन को देखकर लालच बढ़ जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केले के पत्ते पर भोजन करने के कई सेहतमंद फायदे होते हैं। यह पेट के अल्सर से लेकर ब्लड प्यूरिफिकेशन जैसे प्रभाव डालता है, जिससे बॉडी को हेल्दी बनाने के अलावा स्किन प्रॉब्लम्स से बचने में भी सहायता होती है। (Banana leaves benefits in hindi)
केले के पत्ते में क्लोरोफिल होते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। ये तत्व इंस्टेटाइनल डिसॉर्डर्स (Intestinal disorders) का खतरा भी कम करती है।( banana leaves benefits side effects in hindi)
पारम्परिक तरीके से केले के पत्ते पर खाना खाने से नैचुरली रक्त का शुद्दिकरण करने में मदद करता है। यह खून में घुली अशुद्धियां को शरीर से बाहर फेंकता है।
स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि केले के पत्ते पर खाना खाने से भूख बढ़ती है। इससे, पाचन क्रिया भी तेज़ होती है।
हरे ताज़े केले के पत्ते पर खाना खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे, किडनी स्टोन्स से भी राहत मिलती है।
पेट के अल्सर से राहत पाने में केले के पत्ते पर भोजन करना मददगार हो सकता है। दरअसल, इससे, पेट में मौजूद म्यूकस नर्म हो जाता है। जिससे, पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
Healthy Recipe: आयरन से भरपूर हेल्दी स्नैक है पालक से बनी यह रेसिपी- स्टीम्ड पालक वड़ा