
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 31, 2020 8:41 PM IST
बालिका वधु अविका गौर ने घटाया 13 किलो वजन, ये हैं अविका के 3 वेट लॉस सीक्रेट्स
Avika Gor Weight Loss Secrets: 'बालिका वधु' (Balika Vadhu) और 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) जैसे टीवी सीरियल्स के लिए मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने बेहतरीन तरीके से अपना वजन कम किया है। अविका ने 13 किलो वजन कम (Avika Gor loses 13 Kgs) किया है। अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में अविका ने अपने फैंस और मीडिया को कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं। अविका ने अपने वेट लॉस के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की और अपनी फिट बॉडी से लोगों को चौंका दिया। (Celebrity Weight Loss Secrets)
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में अविका ने बताया कि वो अपने अधिक वज़न की वजह से बहुत तनाव (Stress) महसूस कर रही थीं। अविका ने बताया कि किस तरह सालभर पहले एक दिन वह खुद को आइने में देखकर रो पड़ीं। मोटी आर्म्स, बेली फैट औक मोटे पैर, अविका इन सबको देखकर बहुत दुखी हो गयी थीं। अविका कहती हैं कि उनका यह वज़न उनकी लापरवाही के चलते बढ़ा था, क्योंकि वे अपनी डायट पर ध्यान नहीं दे रहीं थीं। लोगों की फेवरेट आनंदी ने कूबूल किया कि उनका खाने-पीने (Unhealthy Diet) पर कोई कंट्रोल नहीं था। साथ ही वे कभी वर्कआउट या फिजिकल एक्टिविटीज़ के लिए भी समय नहीं निकालतीं थीं। अविका कहती हैं कि उन्होंने अपने शरीर की इज़्ज़त नहीं की और उसपर ध्यान नहीं दिया, जो कि उनकी एक बड़ी ग़लती है। (Avika Gor Weight Loss Secrets)
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में अविका ने आगे लिखा कि, मैंने अपने बढ़े हुए वज़न की वजह से होने वाली मुश्किलों और नुकसान को खुद ही समझा। मुझे डांस करना पसंद था लेकिन मैं अपने एक्स्ट्रा वेट के कारण डांस नहीं कर पा रही थी। फिर, एक दिन मैंने तय कर लिया कि अब बहुत हुआ, अब आगे बढ़ने की ज़रूरत है। लेकिन, यह वेट लॉस रातों-रात नहीं हुआ। अविका ने वेट लॉस के लिए कुछ नियम बनाएं जैसे-