Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बाहुबली फिल्म की अपार सफलता के बाद प्रभास की मूवी का इंतजार हर किसी को रहता है. प्रभास की फिल्म साउथ में ही नहीं अब पूरे भारत में पसंद की जाती है. हाल ही में प्रभास की प्रभास की नई फिल्म का ट्रेलर आया है. प्रभास की मूवी साहो की सफलता लगभग निश्चित हो गयी है. क्योंकि यूट्यूब पर प्रभास की न्यू फिल्म के ट्रेलर को 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. प्रभास की मूवी में खास बात होती है उनकी फिटनेस और हार्ड बॉडी लुक. प्रभास की फिल्म साउथ में भी उनकी बॉडी और फिटनेस की वजह से ही ज्यादा चलती हैं. हाल ही में उनके ट्रेनर ने उनकी फिटनेस को लेकर कुछ बातें बताई हैं. हम यहां पर प्रभास की फिटने और डाइट प्लान की बात करेंगे.
प्रभास की नई फिल्म साहो में उनकी बॉडी का शेप बाहुबली की मुकाबले अलग है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ने न्यू फिल्म के इस लुक के लिए 10 किलो तक अपना वजन कम किया है. फिटनेस की बात अगर करें तो वो हर वक्त ट्रेनिंग के लिए तैयार रहते हैं. उनके ट्रेनर के अनुसार वो अपने साथ हमेशा डंबबेल लेकर चलते हैं. प्रभास का मानना है कि अगर जिम न मिले तो कहीं भी फिटनेस ट्रेनिंग की जा सकती है.
सामान्य वर्कआउट की बात करें तो प्रभास को स्क्वैट्स और वॉकिंग लंजेस करना पसंद है. प्रभास अपनी फिटनेस के लिए हर रोज वर्कआउट करना चाहते हैं, और करते भी हैं.
बाहुबली में जिस तरह की बॉडी प्रभास की थी उस तरह की बॉडी के लिए अच्छी डाइट की जरूरत होती है. अगर आप भी प्रभास की तरह बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको प्रभास डाइट प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए.
प्रभास डाइट प्लान को लेकर सतर्क रहते हैं. प्रभास डाइट प्लान में 7 बार खाने का प्लान है. प्रभास का डाइट प्लान हाई कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर रहता है. प्रभास डाइट प्लान में अंडा, चावल, ब्रेड, चिकन का सेवन ज्यादा करते हैं. शरीर में हेल्दी फैट के लिए प्रभास डाइट प्लान में नट्स को शामिल भी करते हैं.