... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 7, 2023 12:53 PM IST
'बादशाह' की मस्कुलर बॉडी देख सोशल मीडिया पर मचा तहलका, खुद शेयर किया अपना वेट लॉस प्लान
Badshah Weight loss : सैटरडे-सैटरडे, कर गई चुल और डीजे वाले बाबू जैसे गानों पर पूरे हिंदुस्तान को नचाने वाले आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ 'बादशाह' एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका बॉडी ट्रांसफोर्मेशन, जिसको देख उनके फैंस भी भौंचक्के हो गए हैं। बादशाह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी मस्कुलर बॉडी को शोकेस किया है। हालांकि अभी तो सिर्फ इसे बादशाह के बॉडी ट्रांसफोर्मेशन की एक झलक के रूप में देखा जा रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए खुद बादशाह ने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन के बारे में भी बताया। आइए जानते हैं कैसे बादशाह ने किया ये शानदार बॉडी ट्रांसफोर्मेशन।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले बादशाह ने अपने हाल ही में एक पोस्ट से अपने फैंस को हिला कर रख दिया है। इस पोस्ट में बादशाह ने कई किलो तक वेट लूज किय, जिसको देखकर उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बादशाह के करीबी दोस्त भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि बादशाह का ये ट्रांसफोर्मेशन भी हो सकता है। बादशाह के करीबी भी मशहूर सिंगर के हेल्दी लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
बादशाह ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, आपको अपने काम के लिए मेहनत करने की जरूरत है (Ya'll need work on your pen game though)। बादशाह के इस मजेदार पोस्ट पर फैंस की भी दमदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।
बादशाह के इस बॉडी ट्रांसफोर्मेशन पर एक फैन ने कमेंट किया, क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में। वहीं एक फैन्स ने इसे बादशाह की यूएफसी की तैयारी भी बताया।
बादशाह ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के टॉक शो में अपनी वेट लॉस जर्नी का जिक्र किया था। बादशाह ने कहा था कि वजन कम करने के पीछे ढेर सारे कारण थे। लॉकडाउन के दौरान कोई शो नहीं था और बाद में अचानक से शो आ गया। और जब मैं स्टेज पर गया तो मुझे अहसास हुआ है कि मेरे अंदर स्टैमिना ही नहीं है। मेरे काम की जरूरत है कि मैं 120 मिनट एक्टिव रहूं और परफोर्म करूं। मेरे अंदर स्टैमिना नहींथा तो मैंने 15 मिनट पेंटिंग करना शुरू किया। एक परर्फोमर होने के नाते मुझे अपना बेस्ट देना होता है। ये सबसे बड़ी वजह थी।
बादशाह ने बताया कि वह स्लीप एपनिया से भी पीड़ित थे। ये वक्त और ज्यादा परेशान करने वाला था क्योंकि ये एक खतरनाक स्थिति है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूं कि ये खर्राटे की एक बड़ी परेशानी है। मुझे ये परेशानी थी, जो अब नहीं है।