Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bade achhe lagte hain 3: प्रेगनेंसी के दौरान खुद को इस खास तरीके से फिट रख रही हैं एक्ट्रेस दिशा परमार

Disha parmar pregnancy fitness: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार आजकल अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं और हाल ही में उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान अपनी फिटनेस के मेंटेन करने के कुछ सीक्रेट्स भी अपने फैन्स के साथ शेयर किए हैं।

Bade achhe lagte hain 3: प्रेगनेंसी के दौरान खुद को इस खास तरीके से फिट रख रही हैं एक्ट्रेस दिशा परमार

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 25, 2023 3:27 PM IST

Actress disha parmar fitness: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार आज के समय में छोटे पर्दे का एक बड़ा और पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। बड़े अच्छे लगते हैं 3 की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा परमार सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल्स और खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई पोस्ट को फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके फैन्स भी उनके हर पल की डिटेल्स मांगते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि दिशा प्रेग्नेंट हैं और बहुत ही जल्द अपने फैन्स को खुशखबरी देने वाली हैं। अपनी प्रेगनेंसी के टाइम भी दिशा परमार अपने फैन्स को हैरान करने में लगी हुई हैं। दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान भी दिशा ने अपने आप का काफी हद तक फिट रखा है और उनके फैन्स ये सीक्रेट्स जानना चाहते हैं। चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी में भी दिशा अपनी फिटनेस को ऐसे मेंटेन कैसे रख पा रही हैं।

ये है प्रेगनेंसी में फिटनेस का सीक्रेट

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार के फैन्स काफी हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर दिशा ने प्रेगनेंसी के दौरान खुद की बॉडी को फिट कैसे रखा। आपको बता दें टीवी एक्ट्रेस प्रीनेटल योग कर रही हैं, जो उन्हें अपनी फिटनेस मेंटेन करने में मदद कर रहा है। दिशा के फैन्स जो उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, वे देख सकते हैं कि किस प्रकार दिशा अपने आप को फिट रखने के लिए प्रीनेटल योगा कर रही हैं।

क्या है प्रीनेटल योगा

गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानियां बरतते हुए योग के कुछ विशेष आसन का अभ्यास किया जाता है, जिनमें ज्यादातर स्ट्रेचिंग, ब्रीथिंग और मानसिक संतुलन से जुड़ी तकनीक होती हैं। प्रीनेटल योगा गर्भवती महिलाओं को फिजिकली फिट रखने के साथ-साथ मेंटली फिट रखने में भी मदद करता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक की मदद से और अपने गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर से अनुमति लेकर ही यह योग करना चाहिए।

Also Read

More News

डाइट का खास ध्यान रखती हैं दिशा

साथ ही एक्ट्रेस दिशा परमार अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। वे अपने और बच्चे के न्यूट्रिशन को मेंटेन रखने के लिए सही डाइट ले रही हैं। सुबह के समय दिशा एक गिलास दूध लेना पसंद करती हैं, जिसके बाद वे थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी जैसे जॉगिंग और वॉकिंग आदि करती हैं। लंच में दिशा परमार दाल, चपाती और उबली हुई सब्जियां लेना पसंद करती हैं। डिनर की बात करें तो उन्हें शाम के खाने में उबला हुआ चिकन और सलाद लेना पसंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर वर्कआउट

इसके अलावा दिशा परमार अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए घर पर वर्कआउट भी करती हैं। प्रेगनेंसी की सावधानियां बरतते हुए दिशा खूब मेहनत कर रही हैं, ताकि अपनी बॉडी के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जाए और साथ ही साथ अपनी और बच्चे की हेल्थ का भी ध्यान रखा जाए। अगर आप भी प्रेगनेंसी के दौरान दिशा जैसी फिटनेस पाना चाहती हैं, तो उनके इन सीक्रेट्स को इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी एक्टिविटी या डाइट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लेना चाहिए।