कंधे और पीठ दर्द से राहत दिलाता है पर्वतासन !

पर्वतासन के अभ्यास की सलाह कई गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 22, 2018 5:04 PM IST

योग के विभिन्न आसनों का हमारे शरीर पर अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। इसीलिए जब योग के माध्यम से अलग-अलग समस्याओं से राहत पाने की बात होती है तो हर समस्या के लिए कुछ विशेष योगासनों की सलाह दी जाती हैं। आज हम ऐसे ही एक आसन के बारे में जानेंगे जिसका नाम है-पर्वतासन। पर्वतासन के अभ्यास की सलाह कई गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को दी जाती है।

पीठ दर्द के लिए फायदेमंद है पर्वतासन-

गंभीर पीठ दर्द और कंधों में दर्द जैसी समस्या की शिकायतें इन दिनों बहुत-से लोग करते हैं। दरअसल काम के लिए कई-कई घंटों तक बैठे रहने की आदत और  हमारी लाइफस्टाइल ऐसी  बन गयी है कि हमारी रीढ़ की हड्डी पर इसका बहुत असर पड़ता है। अगर आप भी पीठ के दर्द से परेशान हैं तो आप पर्वतासन का अभ्यास करना चाहिए। पर्वतासन में शरीर को पर्वत की चोटी जैसी मुद्रा में रखना पड़ता है। इस आसन का अभ्यास बहुत आसान है और यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ के निचले हिस्से पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है। छाती गले और कंधों के जोड़ के लिए भी यह बहुत अच्छा माना जाता है।

पर्वतासन के अभ्यास का सही तरीका-

  1. व्रजासन में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों जोड़कर नमस्ते की मुद्रा बनाएं। दोनों हाथों को अपनी छाती के पास ले आएं।
  2. अपनी जोड़ी हुई हथेलियों को धीरे-धीरे अपने सिर के ऊपर की तरफ ले जाएं। कोशिश करें कि हाथ जितना ऊपर जा सके उतना ऊपर ले जाएं। हाथों को सीधा रखें।
  3. आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि हाथ सीधे रहें और आपकी आर्म्स यानि बाजू आपके कान के पास रहें। शरीर को एकदम सीधा रखें।
  4. अब धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर ले जाएं लेकिन एड़ियों को ज़मीन पर ही रखें।
  5. अब धीरे-धीरे अपनी हथेलियों को छाती के पास ले आएं और धीरे-धीरे हिप्स को औ फिर जांघों के पास रखें।
  6. कुछ देर बाद इसी प्रक्रिया को दोबारा करें। आप चाहे तो अपने पैरों की पोजीशन बदल सकते हैं और ध्यान रहे आपकी रीढ़ की हड्डी हमेशा सीधी रहें।

चित्र स्रोत : Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.