ब्लड शुगर कंट्रोल करने और सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए खाने में दे हींग का तड़का

हींग का इस्तेमाल पुरुषों में सेक्स से जुड़ी कई परेशानियों की संभावना कम करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 3, 2018 1:26 PM IST

हींग का तड़का एक साधारण सी दाल और सब्ज़ी को भी बेहतरीन स्वाद दे देती है। भारतीय रसोई में हींग एक अहम घटक है जो कई व्यंजनों में खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। खाने में खुशबू और स्वाद जोड़ने के अलावा हींग हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चलिए जानते हैं हींग के कुछ ऐसे ही बेमिसाल फायदे

स्वशन से जुड़ी परेशानियां करती है कम

हींग प्राकृतिक रूप से बलगम को दूर करके सीने की अकड़ना या कंजेस्शन को ठीक करती है। यह एक शक्तिशाली तत्व है जो श्वसन प्रणाली को ठीक बनाती है। इसे शहद या अदरक के साथ मिलाकर खाने से खांसी व ब्रोंकाइटिस की समस्या में आराम मिलता है।

ब्लड शुगर लेवल होता है कम

डायबिटीज़ जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए हींग फायदेमंद साबित हो सकती है।  यह ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करती है। दरअसल हींग इंसुलिन को छिपाने के लिए अग्नाशय की कोशिकाओं को उत्तेजित करता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल कम होता है।आप दाल या सब्जी मे हींग का तड़का दे सकते हैं और पराठे आदि के आटे या भरावन में भी हींग डाल सकते हैं।

डायजेशन में सुधार

अपच और पेट की अन्य समस्याओं के लिए हींग का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। इसके एंटी-इनफ्लेमटरी और एंटी ऑक्सिडेंट्स तत्व ख़राब-पेट, एसिडिटी, पेट के कीड़े, इरीटेबल बोवेल सिंड्रोम आदि समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं।  हींग में मौजूद एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व पीरियड्स से जुड़ी सभी तकलीफों जैसे कि क्रैम्प्स, अनियमित पीरियड्स या ज्यादा तकलीफ में राहत पहुंचाती है। इसके अलावा, ल्यूकोरिया और कैंडिडा इंफेक्शन जल्दी ठीक करने में भी हींग मदद करती है।

सेक्स पॉवर

हींग का इस्तेमाल पुरुषों  में सेक्स से जुड़ी कई परेशानियों की संभावना कम करता है। यह इंफर्टिलिटी, प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन, लो स्पर्म काउंट और लो लिबिडो जैसी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source