डायबिटीज से लेकर दिल और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है आंवला का जूस, जानें किन लोगों को मिलता है अधिक फायदा
आंवला खाना यूं तो हर किसी के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन ये कुछ स्थितियों में आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप इन समस्याओं के शिकार हैं तो आपको नियमित रूप से आंवला का सेवन करना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि आंवला का जूस आपको किन-किन स्थितियों में फायदा पहुंचा सकता है तो इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आंवला का जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
विटामिन C, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन B कॉम्पलेक्स से भरपूर आंवला प्रकृति द्वारा दिया गया एक नायाब तोहफा है, जिसके आपकी सेहत पर कई सकरात्मक प्रभाव पड़ते हैं। आंवला को अंग्रेजी भाषा में इंडियन गूजबेरी (Indian gooseberry) के नाम से जाना जाता है। आंवला खाना यूं तो हर किसी के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन ये कुछ स्थितियों में आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप इन समस्याओं के शिकार हैं तो आपको नियमित रूप से आंवला का सेवन करना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि आंवला का जूस आपको किन-किन स्थितियों में फायदा पहुंचा सकता है तो इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आंवला का जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आंवला का जूस
बदलती हुई जीवनशैली व खानपान के कारण मौजूदा वक्त में ज्यादातर लोग डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं । अगर समय पर डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए या इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ती उम्र में आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए , जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें। इसी कारण से उन्हें आंवला का सेवन करना चाहिए। आंवला में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं आंवला डायबिटिक रोगियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है।
पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है आंवला
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है लेकिन समय की कमी का बहाना देते हुए हम फास्ट फूड, तली भुनी खाद्य सामग्रियों का सेवन करने लगते हैं, जिसके कारण हमारी पाचन शक्ति कमजोर होने लग जाती है। पाचन शक्ति के कमजोर होने के कारण हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इस स्थिति में भी आंवले का नियमित सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। आंवला में पाई जाने वाली फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। आंवला का जूस हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है और इसके नियमित सेवन से अल्सर, गैस्ट्रिक, पाचन क्रिया समस्याओं से काफी हद तक कम हो सकती है।
इम्यूनिटी मजबूत करता है आंवला
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती हैं, उन्हें आंवला का नियमित सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण ही शरीर में रोग बढ़ते हैं। आंवले में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, व अन्य विभिन्न प्रकार के गुण पाए जाते हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। आंवले में विटामिन c की भी भरपूर मात्रा होती है, जो हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
ह्रदय रोगों का खतरा कम करता है आंवला
आंवले में मौजद विटामिन C ह्रदय संबंधी बीमारियों को दूर करने में लाभकारी हैं। अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ है तो आंवले का नियमित सेवन शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आंवला के नियमित सेवन से हमें एथेरोस्क्लेरोसिस व कोरोनरी आर्टरी जैसी दिल की बिमारियां का खतरा कम हो जाता है।
लिवर की समस्याओं को दूर करता है आंवला
लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे खान-पान की गलत आदतों के कारण लिवर संबंधित समस्याएं होती है। ऐसे में हमें रोजाना आंवले एवं आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए।