
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 14, 2018 10:06 AM IST
मोटापा हर दूसरे व्यक्ति की बड़ी परेशानी बन चूका है। मोटापे को कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते है लेकिन उन्हें इसके निराशाजनक परिणाम ही मिलते है। हमारी डेली लाइफ में खानपान से जुडी ही बहुत ही ऐसी गलतिया होती है जो कब हमारा वजन बढ़ा देती है इसका किसी को पता ही नहीं लगता है। आज हम आपको उन ग़लतियों के बारे में बता रहे है जो आप कभी भी खाते वक्त नहीं करनी चाहिए-
जंक फूड खाना-
मोटापे को बढ़ाने में सबसे ज्यादा अगर कोई चीज़ सहायत होती है तो वो है जंक फ़ूड। चिप्स, पकौड़ा या कोई वेफर्स खाना बुरी बात नहीं होती है लेकिन अगर आप रोज इन्हे खाते रहेंगे तो ये आपकी बुरी आदत बन जाएगी जो आपके वजन को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
सफर के दौरान खाना
सफर के दौरान कई लोगो को खाते-पीते रहने की आदत होती है। चिप्स, समोसा या बर्गर जैसी बहुत सी अनहेल्दी चीज़े खाने से आपका पेट तो भर जाता है लेकिन इसे खाने से आपकी केलोरीज़ भी बढ़ जाती है। इसलिए जब भी आप कभी सफर पर जाएं तो फल, गाजर, खीरा या सलाद जैसे हेल्दी फ़ूड खाएं।
टीवी देखते हुए खाना
टीवी देखते हुए कुछ खाना सबसे बुरी आदत होती है. टीवी देखते समय हमारा ध्यान सिर्फ वही रहता है इसलिए हम इसका अंदाज़ा नहीं लगा पाते है की हम कितना खा गाए।
कॉफी पीना
कुछ लोग कॉफी को अपनी लाइफस्टाइल का एक अहम् हिस्सा बना लेते है। ऑफिस में बार-बार कॉफी पीना वजन बढ़ाने का काम करता है। ज्यादा कॉफी पीने की आदत आपका वजन बढ़ाती है इसलिए अगर आपको कुछ पीना ही है तो आप ग्रीन टी पीएं।
एक बात का खासतौर से ध्यान रखें कि खाने को हमेशा अच्छे से चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए इससे आपकी पाचन क्रिया भी अच्छी रहेगी।
स्रोत:Samacharbharti.
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.