... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : January 22, 2019 10:53 AM IST
अगर इस बार भी हेमंत की बारिश आ आनंद लेते हुए आपने कुछ अंट शंट खा लिया है तो इस एक आसन से आपका गड़बड़ हुआ पाचन ठीक हो जाएगा। © Shutterstock
इन दिनों मौसम बदल रहा है। हमारे यहां हर मौसम अपने साथ कुछ खास स्वाद लेकर आता है। अगर इस बार भी हेमंत की बारिश को एन्ज्वॉय करते हुए आपने कुछ अंट शंट खा लिया है तो इस एक आसन से आपका गड़बड़ हुआ पाचन ठीक हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या है वह आसन और क्या है इसका फायदा।
यह भी पढ़ें - रॉकेट साइंस नहीं, रॉकेट योगा घटाएगा वजन
फायदेमंद है योगासन
योगासन आपको फिट रखते हैं और शरीर की कई समस्याओं में आराम भी पहुंचाते हैं। इसके अलावा आजकल के गलत खानपान के कारण कब्ज, एसिडिटी और बदहजमी की समस्याएं भी बहुत बढ़ गई हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना मकरासन का अभ्यास कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं इसे करने की विधि।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : चेहरा और आवाज, दोनों का सौंदर्य बढ़ाता है शेर की मुखाकृति वाला यह योगासन
इस तरह करें मकरासन
यह भी पढ़ें- भूख लगातार हो रही है कम, तो डायट में शामिल करें यह हरी सब्जी
मकरासन आरामदायक आसन के अंतर्गत आता है। जब भी पेट के बल लेटकर यह आसन किया जाता है तब सांस लेने की गति बढ जाती है! © Shutterstock
कब्ज और बदहजमी करता है दूर
मकरासन के अभ्यास के दौरान पाचनतंत्र की अच्छी तरह मसाज हो जाती है और लिवर और किडनी भी अच्छी तरह फंक्शन करने लगती हैं इसलिए ये आसन कब्ज, बदहजमी, एसिडिटी और मोटापे की समस्या में भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें – आधी बीमारियों का हल है डिटॉक्सिफिकेशन, ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे मकरासन
मकरासन आरामदायक आसन के अंतर्गत आता है। जब भी पेट के बल लेटकर यह आसन किया जाता है तब सांस लेने की गति बढ जाती है, सांस की गति को सामान्य करने के लिए मकरासन किया जाता है। मकरासन के प्रत्येक दिन अभ्यास करने से समस्त कोशिकाओं, मांसपेशियों को आराम मिलता है। मकरासन से शरीर में खून का संचार सुचारु रूप से होने लगता है जिससे वे हमेशा स्वस्थल और निरोगी रहते है।
शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाए मकरासन
मकरासन की क्रिया में फेफड़े फैलते है जिससे इनके अंदर ऑक्सीजन अधिक मात्रा में अंदर जाती है तथा कार्बनडाइआक्साफइड बाहर निकलती है। मकरासन से दमा रोग व सांस से संबंधित रोगों को समाप्त करने में भी सहायता मिलती है। मकरासन को करने से शवासन के भी लाभ प्राप्त होते है।
पीठ दर्द और सर्वाइकल में भी है फायदेमंद
मकरासन के दौरान कमर, पीठ, पेट आदि सभी अंगों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से कमर दर्द, पीठ दर्द और सर्वाइकल में आराम मिलता है। कमर दर्द में इस आसन को रामबाण फायदेमंद माना जाता है।