Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 23 अप्रैल- 29 अप्रैल

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 23 अप्रैल- 29 अप्रैल

Written by Editorial Team |Published : April 21, 2017 2:06 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

जहां तक सामान्य स्वास्थ्य का संबंध है, तो ग्रह की स्थिति आपके पक्ष में नहीं है। आपको स्वस्थ रहने के लिए डायट और एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर आपको किसी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसका इलाज कराएं।

Also Read

More News

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि मामूली स्वास्थ्य मुद्दे परेशान कर सकते हैं। कोई गंभीर मुद्दा परेशान नहीं करेगा। सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को बहुत सतर्क रहना होगा। धूल-मिट्टी वाले स्थानों पर जाने से बचें।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। कोई बड़ा मुद्दा परेशानी का कारण नहीं बनेगा। डायट का विशेष ध्यान रखें। सांस की बीमारी से पीड़ित लोग सतर्क रहें। किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते पाचन तंत्र से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इसके इलाज के लिए कुछ अल्टरनेटिव इलाज भी ट्राई कर सकते हैं। रात को देरी से खाने से बचें और खूब पानी पिएं।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सांस की बीमारी से पीड़ित सतर्क रहें। पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी का ख्याल रखें। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज कराएं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के शनि के प्रभाव में आने के कारण इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य जोखिम का ज्यादा खतरा रहेगा। अगर आप सांस से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो बिना देरी किये इसका इलाज कराएं। धीमा पाचन आपके लिए परेशानी का सबब सकता है। इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते दांतों में दर्द आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। इससे राहत पाने के लिए तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। बदहजमी जैसी समस्याओं का सही समय पर इलाज नहीं कराने से हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप नियमित रूप से योग करें, इससे आपको स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

कैल्शियम की कमी के कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस हफ्ते दांतों में दर्द परेशानी का सबब बन सकता है। छोटे स्वास्थ्य मुद्दे जैसे कोल्ड और फ्लू आपको परेशान करेंगे। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते सूर्य शनि की नजर से होते हुए धनु में जाएगा। इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहना पड़ेगा, विशेषकर मंगलवार को अधिक सावधानी बरतें। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा इस हफ्ते आपको परेशान नहीं करेगा। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता पिछले हफ्ते की तुलना में ज्यादा बेहतर रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज और डायट का ख्याल रखना जरूरी है। डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता बेहतर रहेगा। ग्रह आपके समर्थन में हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहने से आप अपना काम भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। आपको बीमारी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोई बड़ा गंभीर मुद्दा भी परेशान नहीं करेगा।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को अपना अधिक ध्यान रखना चाहिए। आपको अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट का अधिक खतरा है। इसके इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं भी ले सकते हैं।

GS-Logo_150x1151

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत – Shutterstock

About the Author

... Read More