... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 30, 2017 10:23 AM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सही रहेगा। आपके ग्रह सही जगह पर हैं और आपके समर्थन में भी हैं। अपनी स्वास्थ्य आदतों को जारी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इसके अलावा इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से जुड़ा कोई गंभीर खतरा नहीं है।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते धीमी गति से पाचन आपको परेशान कर सकता है। आप लगातार एसिडिक रिफ्लक्स से परेशान रहेंगे। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए चिकित्सक से सलाह लें। सही समय पर दवा लें और जंक फूड्स से बचें। वैकल्पिक दवाएं समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। हालांकि आप इलाज जारी रखें और अल्टरनेटिव थेरेपी ट्राई करें। डायट में बदलाव से कुछ राहत मिल सकती है।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वायरल इन्फेक्शन को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत उचित कदम उठाएं। आप डॉक्टर को दिखाने के अलावा कुछ घरेलू उपचार भी ट्राई कर सकते हैं।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
यह हफ्ता आपके लिए आरामदायक रहेगा। कोई बड़ी बाधा नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपका साइन सूर्य प्रभावित है जिससे वायरल इन्फेक्शन होने का खतरा बन गया है। इसे लेकर सतर्क रहें। लक्षण पता चलते ही दवाएं लें। आराम करने से रोग से जल्दी राहत मिलेगी।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
धीमे गति से पाचन आपको परेशान कर सकता है। ये आपकी अचानक खानपान के बदलाव के कारण हो सकता है। रात को देरी से खाने और देर रात तक पार्टी करने से बचें। मसालेदार खाने से बचें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ भी जरूरी है।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते छोटे-मोटे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि दवाएं लेकर आप इनसे राहत पा सकते हैं। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने के लिए उच्च चीनी वाली सामग्री से बचने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते स्वास्थ्य से जुड़ा कोई बड़ा मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। यानि आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। इसके कारणों का ख्याल रखें और जरूरी कदम उठाएं।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। अगर आपको पेट से जुड़ा कोई विकार है, तो आपको लक्षणों का पता चलते ही उचित कदम उठाने की जरूरत है।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। छोटी-मोटे मुद्दों के अलावा आपको डरने की जरूरत नहीं है। अल्टरनेटिव दवाओं से आपको राहत मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से जांच करानी जरूरी है।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। हालांकि पाचन संबंधी रोगों से पीड़ित लोग थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसलिए पाचन को दुरुस्त रखने के लिए किसी बेहतर चिकित्सक को दिखाएं। रात में देर से खाने और स्पाइसी फूड से बचें।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य प्रभावित है जिस वजह से आपको वायरल इन्फेक्शन हो सकता है। आपको कुछ दिनों के लिए बिस्तर पकड़ना पड़ सकता है। इसे सही होने में कम से कम एक हफ्ता लग सकता है। इससे राहत पाने के लिए आप एंटीबायोटिक ले सकते हैं।
चित्र स्रोत – Shutterstock