साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 28 मार्च- 3 अप्रैल

मार्च के अंतिम सप्ताह में कैसे रहेगी आपकी सेहत?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को अपने सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म है तो तनाव से बचें। और फिट रहने के लिए अपने सेहत का ध्यान लगातार रखें। इस हफ़्ते दुर्घटना के कारण चोट लगने की संभावना है इसलिए काम करते वक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते पेट की गड़बड़ी से आपको लगातार कष्ट पाना पड़ सकता है इसके लिए विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दांत और गले में दर्द भी हो सकता है। गणेशा की सलाह है कि शारीरिक और मानसिक तौर पर ठीक रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जिन लोगों को क्रॉनिक बीमारियों का कष्ट है उनको सावधान रहने की तो ज़रूरत है ही साथ ही छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज़ नहीं करनी चाहिए। अगर आपको डाइबीटिज़, ब्लड प्रेशर और अस्थमा की बीमारी है तो समय पर दवा पर लें नहीं तो कंट्रोल के बाहर निकल जायेगा।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते गुरू, राहु और शनि के प्रभाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। छोटी-मोटी बीमारियों को कभी नजरअंदाज न करें, नहीं तो प्रॉब्लम हो सकता है। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ आपको सेहतमंद रहने में बहुत मदद करेगा।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पुरानी बीमारियों को कभी नजरअंदाज न करें और सावधान रहें। खुद को फिट रखने के लिए चेकअप करवायें और दवा लेना न भूलें। गणेशा की सलाह है तंदुरूस्ती के लिए नियमित रूप से योगासन का अभ्यास करें।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते स्वास्थ्य को लेकर खास चिंता करने की ज़रूरत है। लेकिन पुरानी बीमारियों का इलाज तुरन्त करवायें ताकि समय से पहले परिस्थिति को संभाला जा सके। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को एक्सरसाइज़ करने की ज़रूरत है ताकि उनकी सेहत ठीक रहें।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के संदर्भ में खास कुछ अच्छा नजर नहीं आ रहा है। डाइबिटीज़ के मरीज़ अपना खास ख्याल रखें और पेट की बीमारी के लिए वैकल्पिक दवाओं का सहारा लेने पर फायदा मिलेगा।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते सेहत को लेकर खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन जिन लोगों को डाइबिटीज़ की बीमारी वे हाई शुगर वाले फूड न खायें। साथ ही मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग खुद को फिट रखने के लिए रोज शाम को वाक पर जायें।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो लोग क्रॉनिक बीमारियों से लंबे समय तक कष्ट पा रहे हैं वे वैकल्पिक दवाओं का सहारा ले सकते हैं। इससे जल्द आराम पाने की संभावना है। डाइबिटीज़ के मरीज़ अपना चेकअप करवायें और सॉफ्ट ड्रिंक या शुगरी फूड्स लेने से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आंख और डाइजेस्टिव सिस्टेम के संदर्भ में सचेत रहें। बिना देर किये इनका इलाज करवायें ताकि समय से पहले इनको कंट्रोल में किया जा सके। शरीर के नीचले अंग में चोट लगने की संभावना है। गणेशा की सलाह है कि जिम और योग क्लास ज्वाइन करें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण कैल्सियम की कमी होगी जिसके कारण दांत और जोड़ों में दर्द हो सकता है। लंबे समय तक आराम पाने के लिए कैल्सियम से भरपूर फल और सब्ज़ी अपने डायट में शामिल करें। सूर्य के अवस्थान के कारण आपको जल्द आराम मिल जायेगा।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो श्वास संबंधी समस्या से कष्ट पा रहे हैं वे अपना इलाज तुरन्त करवायें। बिना ज्यादा देर किये इसके लिए एक्सपर्ट से सलाह लेंं। इस हफ़्ते चोट लगने की संभावना है इसलिए जिम में वर्कआउट करते वक्त या काम करते वक्त ज़रूरी एहतियात बरतें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source