... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा मानते हैं कि इस हफ्ते स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ा मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। अगर आपको कोई पुराना रोग है, तो संभव है कि इस हफ्ते के बीच वो आपको परेशान कर सकता है। इसलिए पाचन तंत्र को बेहतर रखने की कोशिश करें। जंक फूड और रात को देरी से खाने से बचें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि कुछ सामान्य मुद्दे परेशान कर सकते हैं। अगर आपको पाचन या माइल्ड वायरल इन्फेक्शन का लक्षण दिख रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करते हुए तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो आपको कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अस्थमा, जोड़ों के दर्द और हाई बीपी से पीड़ित मध्यम आयु वर्ग के लोग अपनी दवा लेना ना भूले। इसके अलावा मेडिटेशन भी करें।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आप किसी रोग से काफी लंबे समय से परेशान हैं, तो इससे निपटने के लिए सही दवा लेना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र में एसिडिटी की समस्या आपको परेशान करेगी। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने की कोशिश करें। पेन किलर न खाएं। गणेशा की सलाह है कि मध्यम आयु वर्ग के लोग अधिक सचेत रहे।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं तो बृहस्पति सकारात्मक इलाज के लिए सही दवा खोजने में आपकी मदद करेगा। हालांकि आपको उचित तरीके से दवा लेनी होगी। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कैल्शियम की कमी से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस पर ध्यान दें। इस हफ्ते आप एसिडिटी जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से घिरे रहेंगे। इस समस्या से बचने के लिए अपनी एंटीएसिड दवा लेना मत भूलें। डायबिटीज के मरीजों को अपना अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। गणेशजी मध्यम आयु वर्ग के लोगों को मोर्निंग-इवनिंग वाक करने की सलाह दे रहे हैं।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको कोई पुराना रोग है, तो आपको इसके इलाज के लिए सही दवा लेने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष देखभाल की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का पालन करें। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। पुराने रोगों से परेशान लोग किसी भी कीमत पर दवा लेना ना भूलें।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठे गृह में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जिसका मतलब है कुछ स्वास्थ्य मुद्दे नहीं है। यानि कोई बड़ा मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा जिससे आप बीमार होने पर तुरंत सही हो जाएंगे। गणेश आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने के सलाह दे रहे हैं।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
आप कुछ स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर बेचैन रहेंगे। इसलिए इनसे निपटने के लिए प्रभावी इलाज कराएं। गणेश आपको अपने लाइफस्टाइल को कारगर बनाने के लिए हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं। मैडिटेशन से भी आपको काफी लाभ हो सकता है।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या है तो, बिना समय गवाएं इसका स्थायी इलाज कराएं। अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं है, तो आप समय-समय इसके उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। इसके अलावा अपनी जीवनशैली को बेहतर रखने के लिए जंक फूड खाने से बचें।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, जिसका तुरंत इलाज करना बहुत जरूरी है। इसलिए बिल्कुल भी देरी ना करें। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग दवा लेना ना भूलें और जीवनशैली में सुधार करें। आप योग और मेडिटेशन बभी कर सकते हैं।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कुछ छोटे मुद्दे परेशानी का कारण बन सकते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम वाकिंग जरूर करें।
चित्र स्रोत – Shutterstock