
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हां, छोटी-मोटी बीमारी यानि सर्दी-खांसी से आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन अगर ज्यादा दिनों तक ये बीमारी चल रही और आप मध्य वयस्क या बुजुर्ग हैं तो समय रहते इसका इलाज करवायें, ताकि जल्दी ठीक हो सके।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि सर्दी-खांसी से ज्यादा कुछ सेहत संबंधी प्रॉबल्म आपको नहीं होगा। लेकिन अस्थमा या अर्थराइटिस जैसी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है जो सही समय पर फिज़योथेरपी और दवाईयों से कम हो सकता है।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अांठवे घर में बुध और सूर्य के अवस्थान के साथ मंगल के प्रभाव के कारण दुर्घटना होने की संभावना है। इसके लिए आपको दो दिनों के लिए आराम करना पड़ सकता है। अगर आपको लो या हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म है तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
शनि के प्रभाव के कारण डाइबिटीज़ और अनियमित ब्लड प्रेशर के कारण मेडिकल चेक-अप नियमित रूप से करवाना चाहिए। शायद आपको शोल्डर डिसलोकेट होने की संभावना है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते आपकी सेहत बेहतर रहने की ही संभावना है लेकिन इसके लिए आप अपने लाइफस्टाइल को नेगलेक्ट न करें। अगर आपको किसी बुरे चीज का व्यसन है तो तुरन्त छोड़ने की कोशिश करें। योग और ध्यान से अपने आपको फिट रहने की कोशिश करें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते आपकी सेहत के अच्छे रहने की संभावना है। लेकिन श्वास संबंधी कोई समस्या होने पर तुरन्त एहतियात बरतने की ज़रूरत है। अगर समय रहते ज़रूरी कदम नहीं उठाया गया तो शारीरिक अवस्था के ज्यादा बिगड़ जाने की संभावना है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान करें।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते स्वास्थ्य के क्षेत्र में विचार करें अचानक कोई समस्या आ सकती है। ये समस्या लंबे समय के लिए भी हो सकती है या कम समय के लिए भी। इसलिए अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार के व्यसन के आदि हैं तो तुरन्त छोड़ने की कोशिश करें। योग और मेडिटेशन करने से आप फिट रह सकते हैं।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते सेहत को लेकर खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन किसी कारण चोट लगने की प्रबल संभावना है। इसलिए वर्कआउट करते वक्त या बाहर खेलते वक्त सचेत रहें। गणेशा का कहना है कि पौष्टिक आहार और योग करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ सकती है।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठें घर में गुरू के प्रभाव के कारण अगर आप किसी पुरानी बीमारी के कारण लंबे समय से कष्ट पा रहे हैं तो आपको किसी दवाई का पता लगा सकता है जो इस कष्ट से आपको आराम दिला पायेगा।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कष्ट पाना पड़ सकता है। जो बीमारी लगभग ठीक हो आई थी उनका कष्ट अचानक बढ़ सकता है। इसके लिए आपको तुरन्त डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए नहीं तो हालत बिगड़ सकती है। इसके अलावा और लोगों को अपने सेहत को लेकर खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत रहने की बारी है। थोड़ा-बहुत मौसम का प्रभाव आप पर हो सकता है, इसलिए गणेशा का कहना है कि आप अपने लाइफस्टाइल को मौसम के अनुसार बदलें और स्वस्थ रहें।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत के मामले में कुछ खास चिंता करने की ज़रूरत नही़ है बस जोड़ो का दर्द आपको कष्ट दे सकता है। विशेषकर मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों का कष्ट बढ़ सकता है। इसके लिए वैकल्पिक दवाओं का सहारा ले सकते हैं, आराम मिल सकता है।
चित्र स्रोत : Shutterstock images