साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 28 अगस्त–03 सितम्बर

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। आपको एक से अधिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समस्या के समाधान के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें और सही दवाएं लें। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के मामले में अधिक देखभाल की जरूरत है। धीमा पाचन भी परेशानी का कारण बन सकता है। सांस से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी ना करें। इससे राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में इस हफ्ते वायरल इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को भी आराम मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पुराने रोगों से जैसे जोड़ों में दर्द, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए आपको नियमित रूप से चेकअप कराने की जरूरत है। अगर आप सांस से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो बिना देरी किये इसका इलाज कराएं। धीमा पाचन आपके लिए परेशानी का सबब सकता है। इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धीमा पाचन इस हफ्ते परेशानी का कारण बन सकता है। इस हफ्ते कॉमन फ्लू और कोल्ड आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपको तंग नहीं करेगा। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आपका साइन सूर्य राहु और शनि से प्रभावित है। इसका मतलब यह है कि आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। वायरल जैसे इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसके चलते आपको कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ सकता है। समय रहते समस्या से राहत पाने के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें और सही दवाएं लें।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आपके साइन और उसमें तैनात ग्रहों पर शनि का प्रभाव है। इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। इसलिए आपको अपना अतिरिक्त ख्याल रखने के जरूरत है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्थिति कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चांच कराना बहुत जरूरी है। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य ज्यादा बेहतर नहीं रहेगा। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपकी परेशानी का कारण नहीं बनेगा। वैसे पुराने रोग जैसे- अस्थमा और आर्थराइटिस से पीड़ित लोग दवा लेना ना भूलें। इस हफ्ते दांतों में दर्द परेशानी का सबब बन सकता है। छोटे स्वास्थ्य मुद्दे जैसे कोल्ड और फ्लू आपको परेशान करेंगे। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या है तो आप इसके इलाज और बेहतर दवाओं के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। बदहजमी जैसी समस्याओं का सही समय पर इलाज नहीं कराने से हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप नियमित रूप से योग करें, इससे आपको स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलेगी।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ है। इस हफ्ते गृह समस्या की जड़ का पता लगाने और अल्टरनेटिव मेडिसिन खोजने में आपकी मदद करेंगे। हल्का बुखार परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग इसे कंट्रोल रखने से के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र की समस्या से राहत पाने के लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ऐसे कुछ रोग जो आपको लगा रहे थे कि सही हो गए हैं वो आपको दोबारा से परेशान कर सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप अल्टरनेटिव दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं। इससे आप समस्या से राहत पा सकते हैं। छोटी-मोटी शारीरिक असुविधाओं पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। मौसम बदलने के चलते आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है, इसलिए सावधान रहने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के ऊपर शनि का प्रभाव के कारण इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। आप किसी वायरल इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं जिस वजह से आपको कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ सकता है। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते कई स्वास्थ्य मुद्दे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। हालांकि आप कुछ दिनों में सही हो जाएंगे। धीमी पाचन गति इस हफ्ते परेशानी का कारण बन सकती है। इससे बचने के लिए हरी सब्जियां और अनाज खाएं। अगर आप श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से पीड़ित होते हैं, तो इस समस्या के इलाज के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source