... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
पुरानी बीमारियों से पीड़ित मध्यम और अधिक आयु वर्ग के लोगों को अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अन्य लोग स्वास्थ्य और शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। आपके स्वास्थ्य के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि अगर आप डायबिटीज, हाई बीपी या जोड़ों में दर्द जैसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो दवाओं का नियमित रूप से सेवन करें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आप सर्दी और खांसी जैसे आम समस्या से परेशान रहेंगे। इससे राहत पाने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाएं। स्वास्थ्य से जुड़े पुराने मुद्दों से राहत मिलने की संभावना है। गणेश आपको दवाओं को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज़ जरूर करें।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। ऐसे लोग जो कई सालों से पुराने रोगों से परेशान हैं, उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या आपका दिन खराब कर सकती है। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। हालांकि अगर आप ब्लड प्रेशर का शिकार हैं, तो आपको तनाव से बचना चाहिए। हेल्थ और फिटनेस में सुधार के लिए गणेश आपको योग और मेडिटेशन की सलाह दे रहे हैं।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मामले में इस हफ्ते सर्दी और खांसी जैसी आम समस्याएं आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाएं। चीजों को कंट्रोल में रखने के लिए तुरंत कारगर उपाय का इस्तेमाल करें। हालांकि अभी कोई गंभीर खतरा नहीं है। हालांकि गणेश आपको फ्राइड फूड्स और अन्य फास्ट फूड्स नहीं खाने और केवल पौष्टिक आहार खाने की सलाह दे रहे हैं।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि ब्लड प्रेशर से पीड़ित मध्यम और अधिक उम्र के लोगों को अपना ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा उम्र से संबंधित मुद्दे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। गणेश आपको नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करने की सलाह दे रहे हैं।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मामले में जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्तियों को अपना अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। इससे पूरी तरह राहत पाने के लिए आप अल्टरनेटिव मेडिसिन ट्राई कर सकते हैं। रात को देरी से भोजन करने और जंक फूड्स से तौबा करें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मामले में कुछ छोटे रोग बड़ा मुद्दा बनकर आपको परेशानी में डाल सकते हैं। इसे देखते हुए किसी भी स्वास्थ्य मुद्दे के इलाज के लिए तुरंत अपने चिकित्सक से सलाह लें। डायबिटीज के मरीज अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। शुगर से भरपूर चीजें आपके लिए मुसीबत बन सकती हैं। इसलिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का ही पालन करें।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते दांत में दर्द आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द होता है, तो आप तुरंत इलाज कराएं वर्ना इससे आपको मुसीबत हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में डायबिटीज के मरीजों का अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्या का सही इलाज करना बहुत जरूरी है।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कैल्शियम की कमी से जुड़े मुद्दे जैसे जोड़ों में दर्द से आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए कैल्शियम से भरपूर फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें। हल्का बुखार परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। डायबिटीज के रोगी भी नियमित रूप से अपनी जांच कराएं।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मामले में ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। इसका मतलब है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य ज्यादा बेहतर नहीं रहेगा। हालांकि सर्दी-खांसी और बुखार जैसे छोटे रोग परेशानी का सबब बन सकते हैं। धीमा पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
शनि के पहलू को ध्यान में रखते हुए राहु आठवें ग्रह में है। इसका मतलब है कि आपको स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधान रहना है। दांतों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए डॉक्टर को दिखाएं। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली को सही बनाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसे नजरअंदाज ना करें और इससे राहत पाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। इस हफ्ते आपको सर्दी-खांसी और बुखार जैसी छोटे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। तनाव से दूर रहें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।
चित्र स्रोत : Shutterstock images