साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 23 मई – 29 मई

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। ग्रह आपके समर्थन में है, जिससे प्रतीत होता है कि आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। हालांकि गणेश आपको ये सलाह नहीं दे रहे की आपका स्वास्थ्य अच्छा ही रहेगा, इसके लिए आपको सही जीवनशैली अपनाने और बेहतर खानपान की ज़रुरत है।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

टखने में मोच आ सकती है और कंधे में चोट लग सकती है। दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। इसलिए दंत चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। कुछ मामूली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सही जीवनशैली अपनाएं और पौष्टिक खाना खाएं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आपके स्वास्थ्य के सही नहीं रहेगा। मध्यम आयु वर्ग के लोग पुराने स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर सचेत रहें। आपको कुछ दिनों तक ये समस्या परेशान कर सकती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से इलाज कराएं अन्यथा स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

कैल्शियम की कमी से संबंधित समस्या आपके लिए चिंता का विषय है। भोजन में कैल्शियम युक्त फल, सब्जियों को शामिल करने से लाभ होगा। पाचन संबंधी विकारों को लेकर सचेत रहें अन्यथा आपका दिन खराब हो सकता है। ऐसे लोग, जो किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, वो दवा लेना ना भूलें।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

प्रतिगामी शनि पुराने स्वास्थ्य मुद्दों को सामने ला सकता है। मध्यम आयु वर्ग के लोग इस बात को लेकर चिंतित रहेंगे। हालांकि आप सही दवा लेकर इन समस्याओं से स्थायी रूप से राहत पा सकते हैं। धीमी गति से पाचन चिंता का कारण बने हुए है। इसलिए गणेश आपको अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज़ की सलाह दे रहे हैं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सेहत के संदर्भ में कुछ खास अच्छा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, बृहस्पति का अच्छा प्रभाव है, जिससे आपको जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है। श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से निपटने के लिए बिना देरी के इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। धीमी गति से पाचन आपके मूड को खराब कर सकता है।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

कोई गंभीर समस्या आपको परेशान नहीं करेगी. हस्पति के प्रभाव आपकी छोटी-छोटी परेशानियों का ख्याल रखेगा. हालांकि श्वसन प्रणाली की जरूरत से संबंधित समस्या का तुरंत इलाज किया जाना चाहिए. गणेश आपको एक विशेषज्ञ से परामर्श या समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ वैकल्पिक चिकित्सा की सलाह दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको श्वसन प्रणाली से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको आगे की जटिलताओं से बचाने के लिए तत्काल इलाज कराने और चौकस रहने की जरूरत है। ऐसा कुछ काम न करें, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो। स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज़ करें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में डायबिटीज के रोगियों के अधिक सावधान रहने की जरूरत है। चिकित्सक द्वारा निर्धारित आहार ही लें। स्थिति को सामान्य रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। अप्रत्याशित रूप से घायल होने की संभावना है। गणेश आपको सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने के दौरान सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पुरानी स्वास्थ्य जटिलताओं को लेकर परेशान रह सकते हैं। शरीर से जुड़े किसी भी लक्षण के बारे में पता चलने पर तुरंत निवारक उपाय लें। गणेश आपको रोजाना थोड़ा व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ग्रहों की स्थिति से संकेत मिलता है कि कुछ स्वास्थ्य मुद्दा आपके लिए चिंता का कारण है। प्रारंभिक चरण में शरीर के लक्षणों का पता लगने पर सतर्क रहें। किसी भी समस्या का पता लगने पर तुरंत इलाज कराना बेहतर होगा. श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या का बिने देरी किये तत्काल इलाज कराना ज़रूरी है।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहुत ज़रुरत है। सूर्य को अपने कट्टर दुश्मन शनि से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड प्रेशर से पीड़ितों को बीपी लेवल कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराने की ज़रुरत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source