साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 21 मार्च- 27 मार्च

होली के इस हफ़्ते आपकी सेहत कैसे रहेगी?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको अपने सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। अचानक किसी बीमारी से आपको कष्ट सहना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी कष्ट महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लेकर अपना इलाज करवायें। सूर्य के प्रभाव के कारण सेहत के जल्दी संभल जाने की संभावना है। योग और मेडिटेशन से आप लंबे समय तक खुद को फिट और फाइन रख सकते हैं।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

श्वास संबंधी कोई भी समस्या महसूस होने पर बिना नजरअंदाज किये डॉक्टर के पास जायें। पेट संबंधी भी कोई प्रॉबल्म महसूस होने पर डॉक्टर से ज़रूरी परामर्श करने में देरी न करें। शनि और मंगल का प्रभाव आपके सेहत पर भी पड़ सकता है।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि और मंगल के प्रभाव के कारण छोटी लगने वाली बीमारियाँ भी विक्राल रूप धारण कर सकती है। बुजुर्ग और मध्य वयस्क लोग अपने सेहत को ठीक रखने के लिए डायट और हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए अपने सेहत पर विशेष रूप से ध्यान दें। पेट संबंधी कोई प्रॉबल्म जैसे एसिडिटी और बदहजमी संबंधी समस्या के कारण आपको कष्ट पाना पड़ सकता है, इसको बिना नजरअंदाज किये तुरन्त इलाज करवायें।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा का कहना है कि असमय खान-पान के कारण सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। डिनर में विशेषरूप से स्पाइसी और चिल्ड खाना खाने से बचें। डाइबिटीज़ के मरीज़ अपना नियमित रूप से चेक-अप करवातें रहें और शुगर वाले फूड्स या सॉफ्ट ड्रिंक लेने से बचें।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो लोग जोड़ो के दर्द से परेशान हैं वे बाहर से किसी ऑयन्टमेंट या लोशन लगाकर इस दर्द से कुछ देर के लिए आराम पा सकते हैं। कैल्सियम से भरपूर फल और सब्ज़ी लेने पर आपको लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है। पेट संंबंधी कोई समस्या महसूस होने पर इनके इलाज में देरी न करें।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छठें घर में गुरू के अवस्थान के बावजूद मंगल के प्रभाव के कारण आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।  इसलिए छोटी समस्या भी विक्राल रूप धारण कर सकता है, इसलिए बिना नजरअंदाज किये तुरन्त सही इलाज करवायें।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडली य प्रभाव सकारात्मक स्थिति में रहने के बावजूद अपने सेहत पर नजर रखें। स्पाइसी और चिल्ड फूड्स रात को न खायें। श्वास संबंधी समस्या भी हो सकती है। गणेशा की सलाह है कि अपने सेहत को लेकर सचेत रहें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते डाइबिटीज़ के मरीज़ अपने सेहत को लेकर सचेत रहें विशेष रूप से खान-पान को लेकर। हाई शुगर वाले फूड्स लेने से परहेज़ करें। अन्य लोगों को सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग ज्यादा परिश्रम वाला काम करने से बचें।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको पेट को लेकर कष्ट पाना पड़ सकता है। इसलिए एसिडिटी जैसे समस्याओं को बिना नजरअंदाज किये डॉक्टर से सलाह लें। श्वास संबंधी प्रॉबल्म के लिए भी सही डॉक्टर से परामर्श करें। गणेशा  की सलाह है कि आप खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनायें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के प्रभाव के कारण आपकी सेहत ठीक भी रह सकती है लेकिन बदहजमी जैसी समस्याएं भी आ सकती है। इसलिए अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दें। गणेशा की सलाह है कि जिन आदतों का प्रभाव आपके सेहत को नुकसान पहुँचा रहा है उन्हें छोड़ दें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ पेट संबंधी समस्या के तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है, बिना नजरअंदाज किये तुरन्त इलाज करवायें। गणेशा की सलाह है कि खुद को फिट रखने के लिए योग या एक्सरसाइज़ करने पर ध्यान दें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source