... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मामले में धीमी गति से पाचन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि सुबह के समय आप कुछ हल्की एक्सरसाइज़ करके पाचन तंत्र को सही रख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई दवा लेने की जरूरत नहीं है। गणेश आपको फाइबर से भरपूर पौष्टिक भोजन की सलाह दे रहे हैं। बाहर का खाना और जंक फूड्स खाने से बचें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आपको बुखार हो सकता है जिस वजह से कई दिनों तक बिस्तर पकड़ना पड़ सकता है। इसलिए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से दवा लें। गणेशजी आपको थोड़ी एक्सरसाइज़ और योग करने की सलाह दे रहे हैं, इससे आपकी फिटनेस में सुधार होगा।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष देखभाल की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का पालन करें। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। पुराने रोगों से परेशान लोग किसी भी कीमत पर दवा लेना ना भूलें।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
कुछ अनचाहे रोग आपको परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए परेशानी होने पर इलाज कराएं। इलाज के लिए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलें। किसी भी छोटे से छोटे रोग को अनदेखा ना करें। मध्यम आयु वर्ग या उससे अधिक उम्र वाले लोगों को फीट रहने के लिए मोर्निग वाक करनी चाहिए।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
आप कुछ स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर बेचैन रहेंगे। इसलिए इनसे निपटने के लिए प्रभावी इलाज कराएं। गणेश आपको अपने लाइफस्टाइल को कारगर बनाने के लिए हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं। मैडिटेशन से भी आपको काफी लाभ हो सकता है।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते सांस से जुड़ी परेशानियों को लेकर सतर्क रहें। अगर आपको पहले से ही अस्थमा जैसी कोई सांस से संबंधी परेशानी है, तो तुरंत इलाज कराएं। इससे राहत पाने के लिए आपको बहारी उपायों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आप किसी रोग से काफी लंबे समय से परेशान हैं, तो इससे निपटने के लिए सही दवा लेना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र में एसिडिटी की समस्या आपको परेशान करेगी। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने की कोशिश करें। जोड़ों में दर्द की समस्या से निपटने के लिए मलहम लगाएं। पेन किलर न खाएं। गणेशा की सलाह है कि मध्यम आयु वर्ग के लोग अधिक सचेत रहे।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। वायरल जैसे कोई इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी के कारण बन सकता है। आपको बुखार हो सकता है, जिस वजह से आपको कई दिनों तक बिस्तर पकड़ना पड़ सकता है। ग्रहों के प्रभाव के कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या को लेकर चिंता है, तो जुपिटर की पॉजिटिव वाइब्स से कुछ राहत मिलने के संभावना दिख रही है। रुलर आपका साइन है, सूर्य विपक्षी शनि वक्री स्थिति में है। इसका मतलब है कि आपके बीमार पड़ने की संभावना है। इसलिए सतर्क रहें। अगर कोई परेशानी है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य से जुड़े कुछ मुद्दे आपके लिए बेचैनी और चिंता का विषय बन सकते हैं। लंबे समय तक इस समस्या से बचने और सही इलाज के लिए तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। मध्यम आयु और उससे अधिक उम्र के लोगों को गणेश कुछ एक्सरसाइज़ करने की सलाह दे रहे हैं।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आप एसिडिटी जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से घिरे रहेंगे। इस समस्या से बचने के लिए अपनी एंटीएसिड दवा लेना मत भूलें। डायबिटीज के मरीजों को अपना अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे लोग नियमित रूप से चेक-अप कराएं। गणेशजी मध्यम आयु वर्ग के लोगों को मोर्निंग-इवनिंग वाक करने की सलाह दे रहे हैं।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य अब पशगमन में मंगल और शनि के प्रभाव में नहीं है। इसका मतलब ये है कि इस हफ्ते आपका सामान्य रहेगा और आपको कोई खतरा नहीं है। यानि आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ आनंद ले सकेंगे। हालांकि गणेशजी आपको फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज़ करने की सलाह दे रहे हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock