... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्याओं का इलाज कराने के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि इस हफ्ते कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते दांतों के दर्द से जुड़ी समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इससे राहत पाने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप स्वस्थ और शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। अगर आप नियमित रूप से योग करके स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते कोई गंभीर स्वास्थ्य मुद्दा आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस संबंध में आपको अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
सांस से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं। धीमी पाचन क्रिया आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा जीवनशैली को सही बनाएं।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
प्रतिगामी शनि से पता चलता है कि ऐसे पुराने स्वास्थ्य मामले जो सही लग रहे थे, आपको दोबारा से परेशान कर सकते हैं। छठे गृह पर बृहस्पति के प्रभाव के कारण पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं, इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। वायरल इन्फेक्शन से सावधान रहें। शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं। इससे आप समस्या से राहत पा सकते हैं। गणेश आपकी भलाई के लिए अपनी जीवनशैली को कारगर बनाने की सलाह दे रहे हैं।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो आपको इसके इलाज के लिए सही दवाएं लेने की जरूरत है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्या का सही इलाज करना बहुत जरूरी है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि अगर कोई पुराना रोग है, तो आप उसका तुरंत इलाज कराएं।डायबिटीज के रोगी भी नियमित रूप से अपनी जांच कराएं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मंगल अपने साइन में है और शनि छठे गृह में है जिसका मतलब है कि आपका स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग कंट्रोल रखने से के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र में विकार परेशानी का सबब बन सकता है। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आप घायल हो सकते हैं।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों की स्थिति से संकेत मिलता है कि इस हफ्ते आप बीमार हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। अगर आप पाचन या श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से पीड़ित होते हैं, तो इस समस्या के इलाज के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते पाचन तंत्र से संबंधित समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।
चित्र स्रोत – Shutterstock