साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 25 जनवरी - 31 जनवरी

इस हफ़्ते आप हेल्दी रहने वाले हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते छोटी-मोटी बीमारियाँ आपको परेशान कर सकती हैं। वायरल इंफेक्शन से आक्रांत होने की संभावना है, इसलिए शरीर में किसी भी प्रकार का प्रॉबल्म महसूस होने पर तुरन्त ज़रूरी एहतियात बरतें।  मौसम के अनुसार डायट लें और कपड़ें भी मौसम के अनुसार पहनें।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपकी सेहत अच्छी रहने वाली हैं। लेकिन महिलायें या स्पोर्ट्समैन बाहर खेलते या काम करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण वायरल इंफेक्शन होने की संभावना है। शरीर में किसी भी प्रकार के अनचाहे लक्षण महसूस होने पर तुरन्त इसका इलाज करवायें। डाइबिटिक और हाइपरटेंशन के मरीज़ अपनी दवाई समय पर लें नहीं तो हालत बिगड़ सकती है।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा की सलाह है कि इस हफ़्ते सेहत को लेकर सावधान रहें। भूमंडलीय प्रभाव के कारण आपके जल्दी ठीक होने की संभावना है। जिन लोगों को पेट या बदहजमी संबंधी समस्या है वे इस प्रॉबल्म को लेकर सचेत रहें और ज़रूरी एहतियात बरतने की ज़रूरत है।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको वायरल फीवर हुआ भी है तो गुरू के प्रभाव के कारण आप जल्दी ठीक हो जायेंगे। साथ ही अगर आपको श्वास संबंधी बीमारी भी है तो शारीरिक अवस्था के ज्यादा खराब होने के पहले इसका इलाज करवायें।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के छठें स्थान में रहने के कारण  इस ह़फ़्ते  आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं।   इसलिए  इस हफ़्ते स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत ही रहेंगे लेकिन इसके लिए हेल्दी डायट,  एक्सरसाइज़ और पूरी नींद लेने की ज़रूरत है।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गुरू के  अशांत अवस्था में रहने के कारण सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। छोटी-छोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज न करें, इससे बात ज्यादा बिगड़ सकती है, क्योंकि भूमंडलीय प्रभाव अच्छा नहीं है। अस्थमा  और अर्थराइटिस जैसे क्रॉनिक बीमारियों के लिए समय पर दवा लेते रहें ताकि परिस्थिति बिगड़े नहीं।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते जिन लोगों को अर्थराइटिस की बीमारी है उनको कष्ट पाना पड़ सकता है, बाकि सब अपने सेहत को लेकर खुश रहने वाले हैं। गठिया या अर्थराइटिस के लिए आप वैकल्पिक दवाएं ले सकते हैं ताकि लंबे समय तक आपको आराम मिल सके।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते वायरल इंफेक्शन के कारण आपके बीमार पड़ने की पूरी संभावना है। जिन लोगों को श्वास संबंधी बीमारी हैं वे किसी भी परिस्थिति में अपना इलाज करवाने पर लापरवाही न बरतें। तुरन्त इनका इलाज करवायें। गणेशा की सलाह है कि अपने इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम करने पर ध्यान दें।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

बुध के प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आप सेहत को लेकर निश्चिंत रह भी सकते हैं लेकिन छोटी-मोटी बीमारियों को लेकर लापरवाही न बरतकर तुरन्त इनका इलाज करवायें। अगर डाइबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं तो अपने दवाई और इलाज का विशेष रूप से ध्यान रखें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको अपने हेल्थ को लेकर ज्यादा कुछ चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप सेहत को लेकर लापरवाह हो जायें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनातें हुए जंक फूड्स खाना छोड़कर हेल्दी खाना खायें और एक्सरसाइज़ करने पर पूरी तरह से ध्यान दें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा का कहना है कि सूर्य के प्रभाव के कारण आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। लेकिन खुद को फिट एण्ड फाइन रखने के लिए आपको जिम या योगा क्लास ज्वाइन करना पड़ेगा और ट्रेंड इंस्ट्रक्टर के निर्देशन में एक्सरसाइज़ करना पड़ेगा।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source