साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 25 अप्रैल- 1मई

इस हफ़्ते आपके Astro health के बारे में जानें!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

 इस हफ़्ते श्वास और पेट संबंधी समस्या से आपको कष्ट पाना पड़ सकता है, लेकिन समय पर उपचार करवाने पर स्थिति को संभाला जा सकता है। इसलिए कोई भी ऐसी शारीरिक समस्या महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 मध्य वयस्क या बुजुर्ग लोगों को यदि किसी भी प्रकार की क्रॉनिक बीमारी है तो ज़रूरी एहतियात बरतें और वैकल्पिक दवाओं का सहारा लेने पर आराम मिल सकता है।  इसके अलावा दूसरे लोग खुद को फिट रखने के लिए पौष्टिक आहार लें और हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनायें।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के संदर्भ में डाइबिटीज़ के मरीज़ों को अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत है, डॉक्टर के कहे अनुसार ही डायट लें। दूसरे क्रॉनिक बीमारियों के अलावा कुछ खास सेहत को लेकर सोचने की ज़रूरत नहीं है। गणेशा की सलाह है कि योग और ध्यान को नियमित रूप से करें।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

 इस हफ़्ते सेहत को लेकर कुछ खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन क्रॉनिक बीमारियों को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें क्योंकि नजरअंदाज करने पर स्थिति हाथ से बाहर जा सकती है। समय से दवा लेना न भूलें। गणेशा की सलाह है कि लंबे वाक पर जाने और हल्के एक्सरसाइज़ करने पर ध्यान दें।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अशांत शनि के प्रभाव के कारण ब्लड प्रेशर के उतार चढ़ाव का प्रॉबल्म हो सकता है। इसलिए नियमित रूप से चेकअप करवाना न भूलें। रात को मसालेदार खाना खाने से बचें। योग और मेडिटेशन करने से आपको लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है।

 

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 शनि के प्रभाव के कारण जोड़ो में दर्द होने का कष्ट बढ़ सकता है। वैकल्पिक दवाओं का सहारा लेने पर आपको आराम मिल सकता है। लंबे समय के लिए आराम पाने के लिए कैल्सियम से भरपूर फल और सब्ज़ियां लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 सेहत को लेकर कुछ खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन जिनको श्वास संबंधी बीमारी है उनको अस्थमा के कारण कष्ट पाना पड़ सकता है लेकिन विशेष रूप से ध्यान रखने पर स्थिति को संभाला जा सकता है। सुबह शाम वाक करने पर स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

काम के तनाव के कारण पेट पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए काम से दो दिनों के लिए छुट्टी लेनी पड़ सकती है। नियमित रूप से कसरत करने से आपको आराम मिलेगा। हां जिन लोगों को ब्लड प्रेशर का प्रॉब्लम है वे नियमित रूप से इसका चेकअप करवाते रहें।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

  इस हफ़्ते सेहत को लेकर खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बस कैल्सियम की कमी को पूरा करने के लिए कैल्सियम से भरपूर फल और सब्ज़ियां लें इससे लंबे समय के लिए आराम मिलेगा। योग और मेडिटेशन करने से फिट रहने में मदद मिलेगी।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पेट संबंधी कोई भी समस्या महसूस होने पर तुरन्त ज़रूरी एहतियात बरतें और आंख संबंधी कोई भी प्रॉबल्म होने पर स्पेशलिस्ट से बिना देर किये सलाह लें। इसके अलावा कुछ खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं। लेकिन अच्छे स्वास्थ्य को मेन्टेन करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 चोट लगने की पूरी संभावना है इसलिए सचेत रहें। इसके अलावा पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से इस हफ़्ते सतर्क रहने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी चीज से दूर रहें ताकि आप सेहतमंद रहें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको वायरल इंफेक्शन से कष्ट पाना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में कुछ भी समस्या महसूस होने पर तुरन्त ज़रूरी  एहतियात बरतें ताकि समत रहते स्थिति को संभाला जा सके। गणेशा की सलाह है कि योग और मेडिटेशन ज़रूर करें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source