... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते कोई वायरल इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए किसी गंभीर समस्या से बचने के लिए लक्षणों का पता चलते ही तुरंत इलाज कराएं। छोटी-मोटी शारीरिक असुविधाओं पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। मौसम बदलने के चलते आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मामले में पाचन तंत्र में विकार आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। इसलिए पाचन से जुड़ी किसी भी समस्या से राहत पाने के लिए बिने देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। वैसे पुराने रोग जैसे- अस्थमा और आर्थराइटिस से पीड़ित लोग दवा लेना ना भूलें। इस हफ्ते दांतों में दर्द परेशानी का सबब बन सकता है। छोटे स्वास्थ्य मुद्दे जैसे कोल्ड और फ्लू आपको परेशान करेंगे। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
जोड़ों में दर्द के कारण इस हफ्ते आप परेशान रहेंगे। आपको बता दें कि केवल पेनकिलर लेने से आपको फायदा नहीं होगा। इससे निपटने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर फल और सब्जियां भी खानी चाहिए। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। बदहजमी जैसी समस्याओं का सही समय पर इलाज नहीं कराने से हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप नियमित रूप से योग करें, इससे आपको स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलेगी।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। इसलिए आपको अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। धीमा पाचन इस हफ्ते परेशानी का कारण बन सकता है। कॉमन फ्लू और कोल्ड आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपको तंग नहीं करेगा। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य के ऊपर शनि के प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। इसलिए आपको अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़े छोटे से छोटे मुद्दे को नजरअंदाज ना करें। अन्यथा कोई छोटा मुद्दा ही आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। गंभीर दांत दर्द और गले में खराश परेशानी का सबब बन सकते हैं। अगर आपको आंत से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
पाचन तंत्र में अम्लीय प्रवृत्ति बिगड़ने से आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। एंटीएसिड दवाओं से आपको कुछ राहत मिल सकती है। वायरल जैसे इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसके चलते आपको कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ सकता है। समय रहते समस्या से राहत पाने के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें और सही दवाएं लें।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कुछ अनचाहे सवास्थ्य मुद्दे आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए राहत पाने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। हल्का बुखार परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग इसे कंट्रोल रखने से के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र की समस्या से राहत पाने के लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
पाचन तंत्र में अम्लीय प्रवृत्ति बिगड़ने से आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लंबे समय तक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए फाइबर से भरपूर चीजें खाएं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्थिति कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चांच कराना बहुत जरूरी है। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको प्रदूषित स्थानों से बचना चाहिए। इससे राहत पाने के लिए आपको कुछ अल्टरनेटिव दवाओं का सहारा लेना चाहिए। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को भी आराम मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। पुराने रोगों का सही तरह से इलाज कराएं।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
प्रतिगामी बुध कुछ पुरानी समस्यायों को दोबारा आपके सामने ला सकता है। इसलिए शरीर में आसामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं। अगर आप सांस से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो बिना देरी किये इसका इलाज कराएं। धीमा पाचन आपके लिए परेशानी का सबब सकता है। इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
शनि का आठवें गृह पर प्रभाव है. इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते आपका सवास्थ्य सही नहीं रहेगा। किसी तरह का वायरल इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के मामले में अधिक देखभाल की जरूरत है। धीमा पाचन भी परेशानी का कारण बन सकता है। सांस से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी ना करें। इससे राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य वर्तमान में हानिकारक राहु से प्रभावित और शनि के प्रभाव में है। इस स्थिति का मतलब यह है स्वास्थ्य से जुड़ा कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। आप किसी वायरल इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं जिस वजह से आपको कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ सकता है। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें।
चित्र स्रोत – Shutterstock