साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 13 नवंबर –19 नवंबर

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

ग्रहों के हिसाब से आपका स्वास्थ्य इस हफ्ते थोड़ा सा बिगड़ सकता है। शनि के प्रभाव के कारण पहले ठीक हो चुकी समस्याएं भी फिर से आगे आ सकती हैं।अगर आपको इस समस्या के शुरुआती लक्षण दिखें तो इसपर नियंत्रण पाने के लिए जल्द बचाव के तरीके अपनाएं। जिसे फेफड़ों से जुड़ी समस्या है, उसे ज्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत है।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप बहुत लम्बे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस हफ्ते उसमें सुधार की गुंजाइश है। इस हफ्ते आपका ब्लड प्रेशर आपको परेशान कर सकता है इसलिए नियमित अंतराल पर डॉक्टर से अपना चेकअप कराएं। शरीर के उपरी हिस्से में आपको चोट भी लग सकती है।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आप कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं खासतौर पर मिडिल ऐज वाले लोग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित रहेंगें। आपकी राशि पर सीधे शनि का प्रभाव होने के कारण ही आपको यह समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए अपनी डायट में कैल्शियम से भरपूर फलों और सब्जियों को अधिक से अधिक शामिल करें।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

पहले से चली आ रही बीमारी में भी इस हफ्ते काफी सुधार की गुंजाइश है बशर्ते आप अपना ब्लड शुगर लेवल नियमित अंतराल पर चेक करवाते रहें। हालांकि मध्यम उम्र वर्ग और उम्रदराज लोगों को फेफड़ों से जुड़ी छोटी मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करना होगा खासतौर पर आपको पाचन और श्वास से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन बीमारियों के लक्षणों पर विशेष ध्यान रखें और कोई समस्या होने पर इलाज करवाएं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो इस बार अल्टरनेटिव दवाइयों का प्रयोग करें। बड़ो की बात सुनें और उनकी सलाह पर अमल करें। मंगल के प्रभाव के कारण आपके शरीर के निचले हिस्से में चोट लग सकती है।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको सर्दी जुकाम से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा रहेगी। इसे सामान्य समझ कर अनदेखा न करें बल्कि इसका जल्द से जल्द उपचार करें। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली को सही बनाएं।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मध्यम उम्र वर्ग और अधिक उम्र वाले लोग इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहें। जो लोग बहुत दिनों से किसी ख़ास बीमारी से पीड़ित हैं उनमें सुधार की गुंजाइश है। जिनके जोड़ों में दर्द हो रहा है वे कैल्शियम से भरपूर सब्जियों का सेवन करें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण इस हफ्ते आपको कैल्शियम से कमी से होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि जोड़ों में दर्द, दांतों का क्षय इत्यादि। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए अपनी डायट में कैल्शियम युक्त चीजों को शामिल करें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहना होगा, किसी भी तरह की समस्या को छोटा समझ कर अनदेखा न करें खासतौर पर सर्दी-जुकाम या सिरदर्द को नजरअंदाज न करें। इन्हें अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज के मरीजों को इस हफ्ते अपनी सेहत पर विशेष ध्यान होगा। नियमित अंतराल पर आपका शुगर लेवल चेक कराते रहें और किसी भी समस्या पर डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं। मध्यम उम्र के लोग और उम्रदराज़ लोगों को सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्थिति थोड़ी भी गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उन्हें इस हफ्ते ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। अपने पाचन तंत्र का ख्याल रखें और मसालेदार चीजें न खाएं। रात को बिल्कुल हल्का भोजन करें। अगर सांस से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

GS-Logo_150x1151

चित्र स्रोत – Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source