साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 16 मई – 22 मई

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते स्वास्थ्य संभावनाएं आरामदायक नहीं दिख रही हैं। कुछ मुद्दों को लेकर चिंतिंत रह सकते हैं। स्वास्थ्य सही रखने के लिए किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। गणेश आपको योग अभ्यास करने की सलाह दे रहे हैं, इससे आपको काफी फायदा होगा।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। हालांकि दांत का दर्द या गले की खराश से आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। अगर आपको कोई बीमारी है और दवाओं से कोई असर नहीं हो रहा है तो, आप वैकल्पिक चिकित्सा ट्राई कर सकते हैं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मध्यम आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए आप पर्याप्त इलाज करा सकते हैं। भूमंडलीय प्रभाव के कारण राशि पर इसका असर अच्छा नहीं पड़ने के कारण सेहत पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसलिए गणेश आपको प्रासंगिक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

सेहत के संदर्भ में कुछ खास अच्छा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, बृहस्पति का अच्छा प्रभाव है, जिससे आपको जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है। श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से निपटने के लिए बिना देरी के इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। धीमी गति से पाचन आपके मूड को खराब कर सकता है।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

प्रतिगामी शनि पुराने स्वास्थ्य मुद्दों को सामने ला सकता है। मध्यम आयु वर्ग के लोग इस बात को लेकर चिंतित रहेंगे। हालांकि आप सही दवा लेकर इन समस्याओं से स्थायी रूप से राहत पा सकते हैं। धीमी गति से पाचन चिंता का कारण बने हुए है। इसलिए गणेश आपको अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज़ की सलाह दे रहे हैं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

कैल्शियम की कमी से संबंधित समस्या आपके लिए चिंता का विषय है। भोजन में कैल्शियम युक्त फल, सब्जियों को शामिल करने से लाभ होगा। पाचन संबंधी विकारों को लेकर सचेत रहें अन्यथा आपका दिन खराब हो सकता है। ऐसे लोग, जो किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, वो दवा लेना ना भूलें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आप पर बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव रहेगा, जिससे आपको स्वास्थ्य परेशानियों के लिए सही दवा चुनने में मदद मिलेगी। मध्यम आयु वाले और बुजुर्गों को उम्र संबंधी बीमारियों की अच्छी तरह से देखभाल करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको पूरक आहार लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पुरानी स्वास्थ्य जटिलताओं को लेकर परेशान रह सकते हैं। शरीर से जुड़े किसी भी लक्षण के बारे में पता चलने पर तुरंत निवारक उपाय लें। गणेश आपको रोजाना थोड़ा व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में डायबिटीज के रोगियों के अधिक सावधान रहने की जरूरत है। चिकित्सक द्वारा निर्धारित आहार ही लें। स्थिति को सामान्य रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। अप्रत्याशित रूप से घायल होने की संभावना है। गणेश आपको सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने के दौरान सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको श्वसन प्रणाली से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको आगे की जटिलताओं से बचाने के लिए तत्काल इलाज कराने और चौकस रहने की जरूरत है। ऐसा कुछ काम न करें, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो। स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज़ करें।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति स्वास्थ्य को बेहतर या सामान्य बनाए रखने के लिए सहायक नहीं लग रही है। श्वसन प्रणाली और रक्तचाप में अनियमितता से संबंधित समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है। सही दवाओं के सुझाव के लिए किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें। गणेश आपको नियमित रूप से योग करने के सलाह दे रहे हैं।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर खतरा नहीं है। आप स्वस्थ और शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। अगर कोई पुरानी समस्या है, तो अधिक सावधान रहें। किसी भी हाल में दवा लेना मत भूलें, वर्ना बीमारी बढ़ सकती है। अपनी फिटनेस में सुधार के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं।

GS-Logo_150x1151


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source