साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 14 मार्च- 20 मार्च

इस हफ़्ते आपकी सेहत कैसी रहने वाली है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

छठें घर में भूमंडलीय प्रभाव के कारण सेहत पर पड़ सकता है प्रभाव। डाइबिटीज़ के मरीज़ खाना खाने को लेकर सतर्क रहें। समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहें। इस हफ़्ते चोट लगने की भी संभावना है।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते मधुमेह रोगी को ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। इसके लिए अपने डायट पर विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए हल्का एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। इस हफ़्ते दुर्घटना के कारण चोट लगने की संभावना है। इसलिए किसी धारदार चीज या शार्प चीज का इस्तेमाल सावधानी से करें।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिन लोगों को श्वास संबंधी समस्या है वे अपने सेहत को लेकर सतर्क रहें। इस हफ़्ते घुटनों में अत्यधिक दर्द के कारण आपको कष्ट सहना पड़ सकता है। इसके लिए आपको समय पर दवा लेने और कैल्सियम से भरपूर फल और सब्ज़ियां लेने की ज़रूरत है।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपकी सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। जो क्रॉनिक बीमारियाँ ठीक हो गई थी ‍वह फिर से वापस कष्ट दे सकती थी। लंबे समय तक आराम पाने के लिए आप विशेषज्ञ से सलाह लें और उसी का अनुसरण करें। श्वास संबंधी समस्या से भी आपको कष्ट पाना पा सकता है।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको अपने सेहत को लेकर चिंता करनी पड़ सकती है। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव के कारण कष्ट सहना पड़ सकता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से चेक-अप करवाने की ज़रूरत है। डाइबिटीज़ के मरीज़ को अपने खान-पान पर ध्यान देने की ज़रूरत है और डॉक्टर के कहे अनुसार डायट लेने पर ध्यान देना ही अच्छा रहेगा।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण कैल्सियम की कमी से आपको कष्ट सहना पड़ सकता है। छोटी समस्या दिखने वाली शारीरिक समस्या जैसे दांत का दर्द और गले का इंफेक्शन भी बड़े परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए सावधान रहें। भीड़-भाड़ वाले जगह से दूर रहें नहीं तो इंफेक्शन वाली बीमारी होेने की संभावना है।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको अपने सेहत को लेकर ज्यादा सचेत रहने की ज़रूरत है। छोटी समस्या भी बड़ा रूप धारण कर सकती है। इसलिए शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या महसूस करने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें और नियमपुर्वक समय पर दवा लें।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वे अपने सेहत को लेकर सचेत रहें। किसी दुर्घटना के कारण आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। युवा वर्ग को अपने सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है बशर्ते की आप नियमानुसार सुबह-शाम वाक पर जायें।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव डाइबिटीज़ मरीजों के लिए प्रतिकुल साबित होगा। डॉक्टर के कहे अनुसार खान-पान करें। दुर्घटना के कारण आपके शरीर के निचले अंग में चोट लगने की संभावना है। अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

किसी भी तरह के श्वास संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें तुरन्त समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वे अपना चेक-अप नियमित रूप से करवाते रहें। गणेशा की सलाह है कि योग और मेडिटेशन से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव ये संकेत कर रहा है कि आपकी सेहत इस हफ़्ते अच्छी नहीं रहेगी। फीवर के कारण आपको दो दिनों तक काम से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। शरीर में किसी भी प्रकार का असुविधा महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से मिलें और चेक-अप करवायें। डॉक्टर के कहे समय पर दवा लें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय संकेत अच्छा न रहने के कारण अपने सेहत को लेकर सचेत रहें। संकेत यही बताती है कि बुखार के कारण आपको दो दिनों तक आराम करना पड़ सकता है। विशेषज्ञ से सलाह लेकर सही दवा लें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source