साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 17 जुलाई – 23 जुलाई

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज के मरीज खानेपीने का अधिक ध्यान रखें। शुगर से भरपूर खाद्य पदार्थों से दूर रहें। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखी ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आप पाचन तंत्र संबंधी विकार से परेशान रहेंगे। पाचन तंत्र को सही रखने के लिए इलाज कराएं। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा जीवनशैली को सही बनाएं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो संभलकर रहें अन्यथा स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कैल्शियम से भरपूर फल और सब्जियों को अपनी डायट में शामिल करें। डायबिटीज के रोगी भी नियमित रूप से अपनी जांच कराएं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको सर्दी-खांसी और बुखार जैसी छोटे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इसके इलाज के लिए प्रभावी कदम उठाएं। तनाव से दूर रहें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पुराने रोगों से पीड़ित लोग पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए सही इलाज और दवा लें। पाचन तंत्र में विकार परेशानी का सबब बन सकता है। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आप घायल हो सकते हैं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते जोड़ों का दर्द और कैल्शियम की कमी से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है इसलिए इसके इलाज को लेकर सावधान रहें। सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो तुरंत इलाज कराएं। गणेश आपको मेडीटेशन और योग की सलाह दे रहे हैं। इससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि सर्दी-खांसी और बुखार जैसे छोटे रोग परेशानी का सबब बन सकते हैं। धीमा पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या आपका दिन खराब कर सकती है। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। दांतों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए डॉक्टर को दिखाएं। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली को सही बनाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

वीनस स्वस्थ स्थिति में है इसलिए आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो आपको इसका सही इलाज कराने की जरूरत है। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखनी जरूरत है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। ऐसे लोग शुगर से वाली चीजें खाने से पूरी तरह बचें। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक से भी ना पिएं। पाचन तंत्र में विकार आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में डायबिटीज के मरीजों का अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्या का सही इलाज करना बहुत जरूरी है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज के मरीज अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। शुगर से भरपूर चीजें आपके लिए मुसीबत बन सकती हैं। इसलिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का ही पालन करें। इस हफ्ते सांस संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए इसका सही इलाज कराएं।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source