
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को अपनी पुरानी बीमारियों को लेकर इस हफ़्ते ज्यादा सचेत रहने की ज़रूरत है। वैकल्पिक दवायें इस मामले में ज्यादा काम करेंगी। दूसरे लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अपने हेल्थ को लेकर ज्यादा निश्चिंत न होकर हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनायें और फिट और फाइन रहें।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते सर्दी-खांसी को लेकर थोड़ा भुगतना पड़ सकता है। लेकिन इसको छोटा समझकर नजरअंदाज न करें, तुरन्त इलाज करवायें, नहीं तो समस्या और भी जटिल हो सकती है। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग अपने सेहत को लेकर सचेत रहें। गणेशा की सलाह है कि शाम को टहलने ज़रूर जायें।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते अपने पाचन शक्ति को बेहतर बनाना हो सकता है मुश्किल। हेल्दी डायट और नियमित खान-पान से अपने सेहत को बेहतर बनायें। जो लोग अस्थमा और अर्थराइटिस के मरीज़ हैं वे समय पर अपना दवा लेना न भूलें। वैकल्पिक दवाएं भी ट्राई करके देख सकते हैं।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
जो पुरानी बीमारियां ठीक होती प्रतीत हो रही थी उनका प्रकोप अचानक बढ़ सकता है। विशेषज्ञ से परामर्श लेकर सही तरह से अपने बीमारी का इलाज करवायें, इससे आपको लंबे समय के लिए आराम मिल जायेगा। स्वस्थ और निरोग रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते आपकी शारीरिक हालत बिगड़ सकती है, अच्छी बात ये है कि बृहस्पति के प्रभाव आपको सही दवा का संधान मिल जायेगा और आपको जल्दी आराम मिल जायेगा, इससे हालत और भी बिगड़ने से बच जायेगी। खुद को फिट एण्ड फाइन रखने के लिए योगा क्लास और जिम ज्वाइन करें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत के नजरिये से देखें तो इस हफ़्ते आपको वायरल फीवर होने की संभावना है। आपको दो-तीन दिनों के लिए आराम करना पड़ सकता है। दुर्घटना होने की संभावना है। इस हफ़्ते सेहत को लेकर चिंता करनी पड़ सकती है ,इसलिए हेल्दी डायट और लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्ट्रेस के कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके लिए आपको खुद को आराम और स्ट्रेसफ्री रखने की कोशिश करें। आपकी मानसिक परेशानी का असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टेम पर भी पड़ सकता है। अपने बीमारी का तुरन्त इलाज करवायें। याद रखें, स्वास्थ्य ही संपदा है।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत के नजरिये से इस हफ़्ते आप स्वस्थ रहने की संभावना है। लेकिन पुरानी बीमारियों को लेकर थोड़ा सचेत रहें। जो लोग गाड़ी या दो पहिया वाहन चलाते हैं उनको विशेष रूप से सचेत रहने की ज़रूरत हैं क्योंकि दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते आपको किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। पेट संबंधी समस्या का तुरन्त इलाज करवाने की ज़रूरत है। किसी भी बीमारी को छोटा न समझकर नजरअंदाज न करें, और उसी बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
बुध के उल्टे प्रभाव और अांठवे स्थान में रहने के कारण सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों का भी इलाज तुरन्त करवाने की ज़रूरत है।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते पेट संबंधी समस्या से आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। विशेषज्ञ से सलाह लेकर तुरन्त इलाज करवायें। गणेशा का कहना है कि सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज्यादा ज़रूरत नहीं है। अस्थमा और अर्थराइटिस के कष्ट को कम करने के लिए वैकल्पिक दवाओं का सहारा लेना सही होगा।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते सेहत को लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत पड़ सकती है। पेट संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरन्त उनका इलाज़ करवायें। इस हफ़्ते दुर्घटना की संभावना होने के कारण गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहने की संभावना है।
चित्र स्रोत : Shutterstock images