
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
शनि के छठें घर में अवस्थान के कारण आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए गणेशा की सलाह है कि अपनी सेहत पर विशेष रूप से नजर रखें। आप डाइजेस्टिव सिस्टेम को बेहतर रखने के लिए हेल्दी डायट और लाइफस्टाइल अपनायें।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
हफ़्ते में मध्य में आप अपने सेहत को लेकर चिंता में पड़ सकते हैं। वायरल इंफेक्शन के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में कुछ भी अलग महसूस करने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें। वायरल इंफेक्शन में सर्दी-खांसी भी हो सकता है। अगर जल्दी ठीक होना चाहते हैं तो दो दिनों के लिए आराम करें नहीं तो परिस्थिति बिगड़ सकती है।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते जिन लोगों हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उनको अपने दवाई और सेहत के तरफ विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत है। इसके अलावा इस राशि वाले लोगों को दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। योग और मेडिटेशन के द्वारा आप अपने सेहत को बेहतर रख सकते हैं।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते आपकी सेहत बिगड़ सकती है। वायरल इंफेक्शन का कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरन्त एहतियात बरतें। अगर आप डाइबिटीज़ और अस्थमा के मरीज़ हैं तो अपने दवाईयों और लाइफस्टाइल का विशेष रूप से ध्यान रखें। खुद को फिट रखने के लिए किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
एसिडिटी के कारण आपके डाइजेस्टिव सिस्टेम पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके लिए आप वैकल्पिक चिकित्सा का सहारा लेकर देख सकते हैं, बेहतर परिणाम मिलने की आशंका है। पूरे साल खुद को फिट रखने के लिए सुबह-शाम वाक पर जायें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते आप अपने सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। फीवर होने के कारण आपको कष्ट सहना पड़ सकता है लेकिन दो दिनों तक आराम करने पर आप अच्छा महसूस करेंगे। योग और ध्यान का अभ्यास करने पर फिटनेस को मेन्टेंन कर पायेंगे।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा की भविष्यवाणी है कि इस हफ़्ते आपको सर्दी-खांसी परेशान कर सकती है। इसके अलावा कुछ और मर्ज के होने की संभावना कम है। लेकिन जिन लोगों को डाइबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर है उनको अपने दवाईयों और सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत है।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मंगल और शनि के ऊपर सूर्य के प्रभाव के कारण सेहत अच्छी न रहने की संभावना प्रबल है। अपने शरीर के लक्षणों पर ध्यान दें और तुरन्त ज़रूरी एहतियात बरतें ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले संभाला जा सके। खुद को पूरे साल शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के लिए नियमित रूप से शाम को वाक पर जायें।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते आपकी सेहत के ठीक रहने की संभावना प्रबल है। लेकिन डाइबिटीक मरीज़ अपने सेहत और डायट का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस हफ़्ते दुर्घटना की संभावना होने के कारण गाड़ी चलाते वक्त और किचन के काम करते वक्त सावधान रहने की ज़रूरत है।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते शरीर के निचले भाग में चोट लगने की संभावना है। पेट में गड़बड़ी को ठीक करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ से सलाह लें और सही दवा लेने पर ध्यान दें। एक्सपर्ट के सलाह से योग और ध्यान के द्वारा खुद को फिट रखें।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते आपकी सेहत ठीक रहेगी। लेकिन छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें और ज़रूरी एहतियात बरतें। आंठवे घर में राहु के प्रभाव के कारण पुरानी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
खुद को फिट रखने के लिए अपने सेहत पर नजर रखें और समय पर दवाई लें। कोई भी लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें नहीं तो परिस्थिति बिगड़ सकती है।
चित्र स्रोत : Shutterstock images