साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 18 दिसंबर –24 दिसंबर

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

कुछ अनचाहे मुद्दे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए इनसे राहत पाने के लिए तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह लें। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप स्वस्थ और शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। अगर आप नियमित रूप से योग करके स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मद्दे नजर ये हफ्ता आपके लिए सही रहेगा। अगर आप बीमार भी पड़ेंगे, तो आपको जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी। वैसे वायरल इन्फेक्शन से सावधान रहें। शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं। इससे आप समस्या से राहत पा सकते हैं। गणेश आपकी भलाई के लिए अपनी जीवनशैली को कारगर बनाने की सलाह दे रहे हैं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़े कुछ छोटे मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं। धीमी पाचन क्रिया आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा जीवनशैली को सही बनाएं।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

मंगल ग्रह आपके समर्थन में है जिस वजह से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा। इसका मतलब है कि आप एक अच्छे सामान्य स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में वीनस की स्थिति से पता चलता है कि डायबिटीज के मरीजों को अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक और ज्यादा मीठे पदार्थ खाने बचें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो आपको इसके इलाज के लिए सही दवाएं लेने की जरूरत है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्या का सही इलाज करना बहुत जरूरी है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के बात की जाए, तो अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं, तो अब आपको राहत मिलने की संभावना है। कोई गंभीर स्वास्थ्य मुद्दा आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस संबंध में आपको अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छठे ग्रह में शुक्र की उपस्थिति के कारण डायबिटीज के मरीजों को सुझाव है कि वो अपनी डायट के बारे में अपने चिकित्सक से सलाह लें। इस हफ्ते पाचन तंत्र से संबंधित समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कूछ छोटे मुद्दे आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं और बड़ा रूप धारण कर सकते हैं। श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्याओं का इलाज कराने के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि इस हफ्ते कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में बृहस्पति आपके समर्थन में नहीं दिख रहा है। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधान रहें। हालांकि अगर कोई पुराना रोग है, तो आप उसका तुरंत इलाज कराएं। डायबिटीज के रोगी भी नियमित रूप से अपनी जांच कराएं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहेगा। इसका मतलब यह है कि अगर आप बीमार पड़ेंगे, तो तेजी से ठीक भी होंगे। बावजूद इसके, अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। अगर आप पाचन या श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से पीड़ित हैं, तो इस समस्या के इलाज के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने और बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको कोई बड़ा मुद्दा परेशान नहीं करेगा। हालांकि अगर आपको फेफेड़ों की समस्या है, तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है।पुराने स्वास्थ्य मामले जो सही लग रहे थे, आपको दोबारा से परेशान कर सकते हैं। छठे ग्रह पर बृहस्पति के प्रभाव के कारण पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं, इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य की बात की जाए, तो शुक्र की स्थिति से पता चलता है कि डायबिटीज के मरीजों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए इसकी कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराते रहें। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग भी नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र में विकार परेशानी का सबब बन सकता है। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आप घायल हो सकते हैं।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source