साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 14 अगस्त–20 अगस्त

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

गृहों कि स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। कुछ छोटे मुद्दे इस हफ्ते आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। धीमी गति से पाचन आपके लिए चिंता पैदा कर सकता है। अगर आप श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से पीड़ित होते हैं, तो इस समस्या के इलाज के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग इसे कंट्रोल रखने से के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र में विकार परेशानी का सबब बन सकता है। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। बदहजमी जैसी समस्याओं का सही समय पर इलाज नहीं कराने से हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप नियमित रूप से योग करें, इससे आपको स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलेगी।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वस्थ्य सही रहेगा। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को भी आराम मिलेगा। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज कराएं। अगर आपने सही समय पर इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप सख्त बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्थिति कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चांच कराना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सांस से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी ना करें। इससे राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग या उससे ऊपर के लोगों को बढ़ती उम्र की बीमारियों की ओर ध्यान देना होगा और फिट रहने के लिए शाम को लंबे वाक पर जायें।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते कॉमन फ्लू और कोल्ड आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपको तंग नहीं करेगा। धीमी पाचन क्रिया के कारण आप परेशान रहेंगे। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा जीवनशैली को सही बनाएं।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मंगल गृह से पता चलता है कि आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा और बेहतर काम करेगा। शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं। इससे आप समस्या से राहत पा सकते हैं। छोटी-मोटी शारीरिक असुविधाओं पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। मौसम बदलने के चलते आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है, इसलिए सावधान रहने की ज़रूरत है।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप सांस से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो बिना देरी किये इसका इलाज कराएं। धीमा पाचन आपके लिए परेशानी का सबब सकता है। छठे गृह पर बृहस्पति के प्रभाव के कारण पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं, इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छोटे स्वास्थ्य मुद्दे जैसे कोल्ड और फ्लू आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका बिना देरी किये इलाज कराएं। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा इस हफ्ते आपको परेशान नहीं करेगा। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि इस हफ्ते कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।

GS-Logo_150x1151

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source