साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 18 अप्रैल- 24 अप्रैल

इस हफ़्ते आपका health astro क्या बता रहा है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते आपको अपने सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। बीमार पड़ने का कारण नहीं समझ पाने के कारण इलाज करने में थोड़ी समस्या आ सकती है। लेकिन इसके लिए आपको बिस्तर पकड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

 वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो लोग क्रॉनिक यानि लंबे समय से किसी बीमारी के कारण कष्ट पा रहे हैं, उनको छोड़कर दूसरे लोगों की सेहत लगभग अच्छी ही रहेगी। लेकिन अर्थराइटिस का कष्ट बढ़ सकता है। इसके लिए डॉक्टर से जल्द संपर्क और डाइटरी सप्लीमेंट आदि लेने पर ध्यान देने की ज़रूरत है। गणेशा की सलाह है कि खुद को फिट रखने के लिए लंबे वाक पर जाना न भूलें।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मंगल और शनि के प्रभाव के कारण आपको अपने सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। शरीर की छोटी से छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें और तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर के कहे अनुसार दवा और आहार पर पूरी तरह से ध्यान दें।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते स्वास्थ्य थोड़ी बिगड़ सकती है विशेष रूप से पेट संबंधी समस्या से कष्ट पाना पड़ सकता है। अगर बदहजमी या पेट संबंधी कोई समस्या है तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। इस हफ़्ते किसी कारण चोट लगने की संभावना है, इसलिए कोई काम करते वक्त या गाड़ी चलाते वक्त एहतियात बरतने की ज़रूरत है।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते सेहत कुछ खास अच्छी न रहने की आशंका है। इसलिए शरीर में अलग लक्षण महसूस होने पर इसको नजरअंदाज न करके तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। गणेशा की सलाह है कि बुजुर्ग और मध्य वयस्क लोग खुद को फिट रखने के लिए सुबह शाम वाक पर जाना न भूलें।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते कुछ खास सेहत को लेकर परेशानी नजर नहीं आ रही है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी को लेकर कष्ट पा रहे हैं कि सतर्क रहें। जोड़ो के दर्द आदि समस्या का बाहरी तौर पर इलाज करने पर थोड़ा आराम मिल सकता है। किसी को पुरानी बीमारी जैसे डाइबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म है तो वे अपना दवा समय पर लेना न भूलें।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते तुलाराशि वालों को भी अपने सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। कोई भी शारीरिक परेशानी महसूस होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। श्वास और पेट संबंधी समस्या से आपको विशेष रूप से कष्ट पाना पड़ सकता है, इसलिए नियमित रूप से चेक-अप करवाते रहें और तकलीफ होने पर तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मंगल और शनि के अवस्थान और विपरित प्रभाव के पड़ने की आशंका रहने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दांत दर्द, जोड़ो का दर्द या आंख संबंधी कोई भी समस्या होने पर बिना देर किये डॉक्टर से सलाह लें। छोटी-मोटी शारीरिक समस्या को किसी भी तरह नजरअंदाज न करें तो बेहतर होगा।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के छठे घर में अवस्थान के कारण सेहत के बेहतर रहने की पूरी आशंका है। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग अगर किसी क्रॉनिक बीमारी से कष्ट पा रहे हैं तो वैकल्पिक दवाओं के द्वारा इलाज करवाने पर आराम भी मिल सकता है या बीमारी जड़ से ठीक भी हो सकती है।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छोटी-मोटी बीमारियों से थोड़ा कष्ट पाना पड़ सकता है लेकिन इसके अलावा सेहत के अच्छे रहने की पूरी संभावना है। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को अर्थराइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसे पुरानी बीमारियों से कष्ट पाना पड़ सकता है। इसलिए गणेशा की सलाह है कि समय पर दवा लेना न भूलें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। इसके अलावा बदहजमी जैसी समस्या से कष्ट पाना पड़ सकता है। अगर लंबे समय तक एसिडिटी की समस्या रह जाती है तो बिना देर किये डॉक्टर से संपर्क करें। छोटी-मोटी सेहत संबंधी परेशानी के अलावा कुछ खास नजर नहीं आ रहा है।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जोड़ो के दर्द से इस हफ़्ते आपको थोड़ा ज्यादा कष्ट  पाना पड़ सकता है। इसके घरेलू इलाज के अलावा अपने डायट में कैल्सियम से भरपूर फल और सब्जी लेना न भूलें। इससे आपको लंबे समय तक आराम मिलेगा। इसके अलावा श्वास संबंधी समस्या भी आपके कष्ट का कारण बन सकता है। समय रहते ज़रूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source