• हिंदी

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 05 फरवरी – 11 फरवरी

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 05 फरवरी – 11 फरवरी

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

Written by Editorial Team |Updated : April 17, 2017 11:37 AM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य पर शनि का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से आपको स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को भी आराम मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज कराएं। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

Also Read

More News

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पाचन से जुड़ी समस्या आपका दिन खराब कर सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मध्यम आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के मामले में अधिक देखभाल की जरूरत है। धीमा पाचन भी परेशानी का कारण बन सकता है। सांस से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी ना करें। इससे राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग या उससे ऊपर के लोगों को बढ़ती उम्र की बीमारियों की ओर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वायरल इन्फेक्शन को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत उचित कदम उठाएं। आप डॉक्टर को दिखाने के अलावा कुछ घरेलू उपचार भी ट्राई कर सकते हैं।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। छोटी-मोटे मुद्दों के अलावा आपको डरने की जरूरत नहीं है। अल्टरनेटिव दवाओं से आपको राहत मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से जांच करानी जरूरी है।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सही रहेगा। आपके ग्रह सही जगह पर हैं और आपके समर्थन में भी हैं। अपनी स्वास्थ्य आदतों को जारी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इसके अलावा इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से जुड़ा कोई गंभीर खतरा नहीं है।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

धीमे गति से पाचन आपको परेशान कर सकता है। ये आपकी अचानक खानपान के बदलाव के कारण हो सकता है। रात को देरी से खाने और देर रात तक पार्टी करने से बचें। मसालेदार खाने से बचें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ भी जरूरी है।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य पर शनि का प्रभाव है जिस वजह से इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। कुछ पुराने मुद्दे भी आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्थिति कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। हालांकि पाचन संबंधी रोगों से पीड़ित लोग थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसलिए पाचन को दुरुस्त रखने के लिए किसी बेहतर चिकित्सक को दिखाएं। रात में देर से खाने और स्पाइसी फूड से बचें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

यह हफ्ता आपके लिए आरामदायक रहेगा। कोई बड़ी बाधा नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपका साइन सूर्य प्रभावित है जिससे वायरल इन्फेक्शन होने का खतरा बन गया है। इसे लेकर सतर्क रहें। लक्षण पता चलते ही दवाएं लें। आराम करने से रोग से जल्दी राहत मिलेगी।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते सूर्य शनि की नजर से होते हुए धनु में जाएगा। इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहना पड़ेगा, विशेषकर मंगलवार को अधिक सावधानी बरतें। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा इस हफ्ते आपको परेशान नहीं करेगा। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

कैल्शियम की कमी के कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस हफ्ते दांतों में दर्द परेशानी का सबब बन सकता है। छोटे स्वास्थ्य मुद्दे जैसे कोल्ड और फ्लू आपको परेशान करेंगे। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock