
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
शनि के प्रभाव के कारण ये हफ़्ता आपका तनाव में गुजरने की संभावना है। तनाव का असर आपके सेहत पर भी पड़ सकता है। इसलिए आराम करके मन को शांत करके काम की शुरूआत करें। श्वास संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और तुरन्त विशेषज्ञ से सलाह लें।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
हजम शक्ति कमजोर होने के कारण पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें। श्वास संबंधी समस्या को बिना नजरअंदाज किये विशेषज्ञ से सलाह लेकर सही दवा समय पर लें। जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वे खुद और फिट रखने के लिए योग और दूसरे एक्सरसाइज़ नियमित रूप से करें।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग अगर किसी प्रकार के क्रॉनिक बीमारी से ग्रस्त हैं तो सचेत और सावधान रहें। इस हफ़्ते जोड़ों के दर्द से आपको परेशानी हो सकती है लेकिन इसके लिए पेनकिलर या एन्टीबायोटिक पर निर्भर न रहें। किसी भी प्रकार के दुर्घटना से आपके शरीर के ऊपरी भाग में चोट लग सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार का शारीरिक परिश्रम करते समय सावधानी बरतें।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
मंगल और शनि के अवस्थान के कारण सेहत के ठीक रहने की संभावना कुछ कम है। इसलिए अपने सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। जो लोग क्रॉनिक बीमारी से लंबे समय से कष्ट पा रहे हैं वे तुरन्त ज़रूरी एहतियात बरत कर स्थिति को नियंत्रण में लायें। गणेशा की सलाह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
एसिडिटी जैसे समस्याओं के कारण इस हफ़्ते आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। इस समस्या को नजरअंदाज न करके तुरन्त इसका इलाज करवायें। जिन लोगों को श्वास संबंधी समस्या है वे इस समस्या को लेकर सचेत रहें। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग खुद को फिट रखने के लिए रोज शाम को वाक पर जायें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
रोज का काम करते वक्त आपको चोट लगने या किसी प्रकार के दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिए गणेशा की सलाह है कि खुद को फिट रखने के लिए अंदर और बाहर काम करते वक्त सावधानी बरतें। अगर बदहजमी जैसे किसी समस्या से आप कष्ट पा रहे हैं तो ज़रूरी एहतियात बरतें।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपको वायरल इंफेक्शन के कारण कष्ट पाना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में किसी भी प्रकार का लक्षण महसूस करने पर डॉक्टर के पास जायें ताकि समय पर इलाज होने पर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको ब्लड प्रेशर के लगातार लो या हाई होने का प्रॉबल्म है तो नियमित रूप से अपना चेक-अप करवाते रहें। अपने हजम शक्ति को लेकर सतर्क रहें ताकि कोई प्रॉब्लम न हो। अपने स्टैमिना को बढ़ाने के लिए हल्का एक्सरसाइज़ करें।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
राहु, शनि, गुरू के अवस्थान के कारण इस हफ़्ते आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रह सकता है। वायरल इंफेक्शन से आपको कष्ट पाना पड़ सकता है इसलिए किसी भी प्रकार का लक्षण महसूस करने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठें घर में बुध के अवस्थान और मंगल के प्रभाव साथ ही केतु और सूर्य के प्रभाव के कारण सेहत के ऊपर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इस अवस्थान के कारण छोटी-छोटी समस्या भी बड़ा रूप धारण कर सकती है। बदहजमी संबंधी समस्या से भी आपको कष्ट पाना पड़ सकता है।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य के ऊपर मंगल और केतु के प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी कष्ट पाना पड़ सकता है। इसलिए अपने सेहत को लेकर विशेष रूप से सचेत रहें। शरीर के ऊपरी भाग में किसी दुर्घटना के कारण आपको कष्ट पाना पड़ सकता है।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य के प्रभाव के बावजूद आपकी सेहत ठीक नहीं भी रह सकती है। पेट संबंधी समस्या के जल्दी इलाज करवाने की ज़रूरत है ताकि परिस्थिति हाथ से निकल न जायें। शरीर के किसी भी अंग में चोट लगने की संभावना है इसलिए शारीरिक गतिविधी के समय सावधानी बरतें।
चित्र स्रोत : Shutterstock images