
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते जो क्रॉनिक बीमारियां ठीक होने का एहसास करवा रही थी, उनकी तकलीफ अचानक बढ़ जाने की संभावना है। लेकिन जल्दी ठीक भी हो जायेगी। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग किसी भी तरह की शारीरिक असुविधा महसूस करने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की परेशानी है उनका कष्ट बढ़ सकता है। पेन रिलिवर स्प्रे करने से आराम तो मिल जायेगा लेकिन कुछ देर के लिए। भूमंडलीय प्रभाव के कारण सेहत के तरफ ध्यान रखने की विशेष रूप से ज़रूरत है, इसलिए सचेत रहें और डॉक्टर के पास जाने में देर न करें।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
जिन लोगों को अनियमित ब्लड प्रेशर और लीवर संक्रात प्रॉबल्म हैं, उनलोगों का कष्ट बढ़ सकता है। अपने डायट में ब्लू बेरी को शामिल करने से इन कष्टों को कुछ हद तक कंट्रोल में कर सकते हैं। गणेशा की सलाह है कि हल्का एक्सरसाइज़ करें, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें और पौष्टिक आहार खायें।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
जिन लोगों को जोड़ों का दर्द और श्वास संबंधी समस्या है, वे अपने हेल्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। गणेशा की सलाह है ज्यादा परिश्रम वाला काम न करें। हल्का एक्सरसाइज़ करने से इम्युनिटी लेवल बढ़ेगा और मेडिटेशन से स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान करेंगी। देर रात मसालेदार खाना खाने से बचें और ताकि आपकी डाइजेस्टिव सिस्टेम की हालत बेहतर रहें। खुद को फिट रखने के लिए पर्याप्त नींद लें, हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनायें और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते सर्दी-खांसी जैसे प्रॉबल्म से आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। लेकिन तुरन्त इसका इलाज करवा लें। हां, स्लो डाइजेशन को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना पड़ेगा। हल्का एक्सरसाइज़ करने से आपको आराम मिलेगा। वैकल्पिक दवाओं से आपको ज्यादा दिनों के लिए आराम मिलेगा।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
तनावपूर्ण परिस्थियों का प्रभाव आपके हेल्थ पर पड़ेगा। बीमारी के जड़ का पता लगायें तभी इलाज करवायें नहीं तो आप तनाव में आ जायेंगे। स्पेशलिस्ट का पास जायें ताकि समय के पहले परिस्थिति को संभाला जा सके।वायरल इंफेक्शन से सावधान रहें। स्ट्रेस को कम करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते एसिडिटी आपको परेशान कर सकती है। इसका तुरन्त इलाज करवायें नहीं तो परेशानी हो सकती है। जंक फूड्स से दूर रहकर और हल्के एक्सरसाइज़ करके आप इन बीमारियों को कंट्रोल में कर सकते हैं।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते जोड़ो का दर्द बढ़ सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म हैं तो खुद को शांत रखकर स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। मंगल का प्रभाव आपके सेहत पर पड़ सकता है, हो सकता है आपको पेट संबंधी प्रॉबल्म हो। लाइट एक्सरसाइज़ करके आप खुद को फिट रख सकते हैं।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठें घर में शनि और मंगल के अवस्थान का असर आपके सेहत पर पड़ सकता है। श्वास और हाजमा संबंधी प्रॉबल्म से आपको परेशानी हो सकती है। इसके लिए आपको बिना देर किये विशेषज्ञ से सलाह लेकर दवाई लेने की ज़रूरत है।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा की सलाह है कि इस हफ़्ते अपने सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो छोटी बीमारी भी बड़ी हो सकती है। विशेषकर हाजमा संबंधी समस्या को लेकर ज़रूरी एहतियात बरतें। इस हफ़्ते वायरल इंफेक्शन से ग्रस्त होने की संभावना है इसलिए खुद की साफ-सफाई और खना-पान पर ध्यान रखें।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते आपके सेहत के अच्छे रहने की पूरी संभावना है। वैसे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन इसके लिए खुश होकर ज्यादा खाये-पियें नहीं, ऐसा कुछ काम न करें जिससे कि सेहत पर बुरा असर पड़े। फिट और फाइन रहें।
चित्र स्रोत : Shutterstock images